Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / उपदंशाधिकार:
242
विद्रधि ग्रंथिपिटका लक्षण व चिकित्सा
श्वयथुरितिविशालो विद्रधि: कुंभरूपो। मुखरहिततया ते ग्रन्थ्य: संप्रदिष्टा:॥
मुखयुतपिटकाख्या: शोफकालेःनुरूपै। रूपहनविशैषै: साधनै: साध्येत्तान्॥ 4॥
भावार्थ : जो शोथ विशाल है और कुम्भ के समान है वह विद्रधि कहलाता है। जिनको मुख
नहीं होता वो ग्रंथियाँ हैं और मुखसहित पिटक कहलाते हैं। इन सब शोथभेदों की यथा काल तदनुकूल
औषधियों द्वारा पुल्टिश आदि बांधकर एवं और भी उपायों से चिकित्सा करनी चाहिए।
उपदंशका असाध्य लक्षण
जवरयुतपरिदाहशवासतृष्णातिसार। प्रकटबलविहीनारोचकोद्वारयुक्त:॥
यमसदनमवाप्नोत्याशु शून्यांगयष्टि:। यममसकृदनूनं द्रष्टुकामो मनुष्य:॥ 5॥
भावार्थ : उपदंश का उद्रेक तीव्र होने से रोगी अत्यन्त क्षीण हो गया हो, फिर वह जवर, दाह,
शवास, तृषा, अतिसार, अशक्रपना, अरोचकता व उeार से पीडित हो और जिसका शरीर बिल्कुल शून्य
हो गया हो तो समझाना चाहिए कि वह यम को बहुत उत्सुकता के साथ देखना चाहता है। इसलिए जल्दी
से जल्दी वह यम के घर पहुँच जायेगा।
दंतोद्धव उपदंश चिकित्सा
निशितविषमदन्तोद्धट्टनात् मेढ्रजात-। क्षतयुतमुपदंशात्यंतशोफं यथावत्॥
शिशिरघृतप्रयोभि: साध्येदाशु धीमान्। अतिहिमबहुभैषजयैरपही प्रलपिेंत्॥ 6॥
भावार्थ : ती़ण व विषम दाँतों के रगड से उत्पन्न उपदंशक्षित (जखम) और अत्यन्त सूजन
से युक्त हो तो उसका यथायोग्य ठणडा घृत, दूध आदि के प्रयोग से बुद्धिमान वैद्य उपशमन कर‘ एवं
अत्यन्त शीत औषधियों का लेपन करें।
यदुचितमाभिघाते जातशोफे विधानं। तदपि च कुरूते यत्नेन वंशाख्यशोफे॥
व्रणविहितसमस्तैशशोधनैरोपणैर। प्युपहनविशैष्ैस्साध्येत्तत्कृतं च॥ 7॥
भावार्थ : वंश नामक शोध में अभिघात से उत्पन्न सूजन में जो चिकित्सा क्रम बतलाया है
उनको तथा व्रण प्रकरण में कहे गए शोधन, रोपण, उपनाह (पुल्टिश) इत्यादि का प्रयोग करें।
अथ शूकदोषाधिकार:
शूकरोग निदान व चिकित्सा
परूषविषमपत्राोद्धट्टनं मेढ्रवृध्यै:। करमथनविशोषादल्पयोनिप्रसंगात्॥
अधिकृतबहुशूकाख्यामया: स्युस्ततस्तान् घृतबहुपरिष्ोकै: स्वेदनै: स्वेदयेच्चा॥ 8॥
भावार्थ : मेढू (लगिं) के बढने से, अनेक तरह के रूक्ष पत्तों के घर्षण से, हस्तमैथुन से एवं