Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
217
चित्राकादि चूर्ण
चित्राकान्वितभरूष्करबीजै: क्षुणणसत्तिलगुडं सततं तत्॥
भक्षयन् जयति सर्वजर्दुर्नामान्युपद्रवयुतान्यपि मत्र्य:॥ 119॥
भावार्थ : चित्रक की जड व भिलावे के बीज के साथ तिल व गुड को कूटकर जो रोज भक्षण
करता है, वह सिन्नपातज व उपद्रव सहित अर्श को भी जीत लेता है अर्थात् वे उपशम होते हैं।
अर्शनाशकतक्र
शल़णपिष्टवरचित्राकलिप्तामयन्तराभिनवनिर्मलकुंभे॥
न्यस्ततक्रमुपयुजय समस्तान्यर्शसां शमयतीह कुलानि॥ 120॥
भावार्थ : चित्रक को बारीक पीसकर एक निर्मल घडा लेकर उसके अंदर उसे लेपन करे।
ऐसे घडे में रखे हुए छाछ को प्रतिदिन सेवन करें, तो अर्शरोग उपशमन होता है।
सूरण मोदक
सत्क्रमान्मरिचनागरविख्याताग्नि - कप्रकटसूरणकन्दान्॥
उत्तरोत्तरकृतद्विगुणांशान्। मर्दितान् समगुडेन विचूर्णान्॥ 121॥
मोदकान्विदितानिष्परिहारान्। भक्षयन्नधिकमृष्टसुगंधान्॥
दुर्जयानपि जयत्यतिगर्भा। दर्शसां सकलरोगसमूहान् ॥ 122 ॥
भावार्थ : मिरच, सोंठ, भिलाया व सूरणकंद इनको क्रम से द्विगुणांश1 लेकर सबको एक साथ
पीसें। उसके बाद इनके बराबर गुड लेवें। इन दोनों को मिलाकर बनाया हुआ रुचिकर व सुगंध मिठाई
को (लाडू) जो रोज खाते हैं उनके कठिन से कठिन अर्श भी दूर होते हैं। इसके सेवन करते समय किसी
प्रकार की परहेज करने की जरूरत नहीं है।
तक्र कल्प
तक्रमेव सततं प्रपिबेदत्यम्लमन्नरहितं गुदजघनम्॥
श्रृंगवेरकुटजाग्निपुनर्भू। सिद्धतोयपरिपक्कपयो वा॥ 123॥
भावार्थ : अर्श रोगी को अन्न खाने को नहीं देकर अर्थात् अन्न को छुडाकर केवल अम्ल छाछ
पीने को देना चाहिए अथवा अदरख, कूट, चित्रक, पुनर्नवा इनसे सिद्ध जल व इन औषधियों से पकाये
हुऐ दूध पीने को देना चाहिए।
1. 1 तो∂ा का∂ी मिरच, 2 तो∂ा सौंठ, 4 तो∂ा भि∂ावा, 8 तो∂ा सूरणकंद (जमीकंद इनको बारीक चूर्ण करे
और 15 तो∂ा गुड की चासनी बनाकर ऊपर के चूर्ण को मि∂ावें ∂ाडू या बर्फी तैयार करें।