Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 279 (book page 207)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

278
280
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 207 पाननस्यपरिष्ोकविशोषा-। लेपबस्तिषु विधानविधिर्ै:॥ योजितं पवनपित्तकफोत्थान्नशयेदखिलरोगसमूहान्॥ 69॥ भावार्थ : तैलसे षड्गुण बलामूल का कषाय व दूध एवं तेल का समभाग बेर, बेल, दोनों कटेली, टुंटूक, अगेथु, जै, कुलथी इनके कषाय व चतुदँश आढक प्रमाण तिल का तेल लेकर पकाना चाहिए। उसमें अष्टवर्ग (काकोली, क्षीरकाकोली, मेदा, महामेद, श्रद्धि, वृद्धि, जीवक, ऋषभक) मधुरैषधि, अकैवा, मुलैठी, चंदन, मंजीठ असगंध, देवरारु, शतावरीमूल, कूट, धूपसरल, तगर, इलायची, सारिबा, तुलसी, राल, दालचीनी का पत्र, शैलज नामक सुगंध द्रव्य (भूरिछरील) जटामांसी, अगरु, वचा, सैंधानमक इनको पीसकर तैल से चतुथाँश भाग कल्क उस तेल में डालकर पकाना चाहिए। जब वह तेल अच्छी तरह सिद्ध हो जाये तो उसे उतारें। फिर उसे चाँदी सोने अथवा मट्टी के घडे में रखें। वह राजाधिराजों व तत्सदृश महान् पुरुषों को उपयोग करने योग्य है। इस तैल को पान, नस्य सेक, आलेपन, बस्ति आदि विधानों में प्रयोग किया जाये तो वात, पित्त, कफ आदि दोषों से उत्पन्न अनेक रोगों को दूर करता है। शतपाक वला तैल तत्कषायबहुभावितशुष्क। कृष्णसत्तिलनिपीडिततैलम्॥ तeलाक्वथिततोयशतांशै:। पक्वेमेतदसकृच्छतपाकम्॥ 70॥ तद्रसायनविधानविशोष्ैस्सेव्यमान शतपाकवलाख्यम् दीर्घमायुरनवद्यशरीरं । द्रोणमेव कुरतेःत्रा नराणाम्॥ 71॥ भावार्थ : बलामूल के कषाय से अनेक बार भावित काले तिल से तैल निकाल कर उससे, सैगुना बलामूल के कषाय डालकर बार-बार पकावें। इसका नाम शतपाक बलातैल है। इस तैल को रसायन सेवन विधान से, एक द्रोण (पैने तेरह सेर) प्रमाण सेवन किया जाये तो दीर्घायु एवं शरीर निर्दोष होता है। नागवलादि तैल तद्वदुत्तमगजातिबलाको-। रंटमूलशतमूलगुळूच्या-। दित्यपर्णितुरगार्कविशारीणयादितैलमखिलं पचनयिम्॥ 72॥ भावार्थ : इस तैल की विधि से उत्तम नागवला, अतिबला, पियावासा इनके मूल शतावरी गुडूची (गुर्च) सूत्रपर्णी, अश्वगंध, अकैवा, माषपर्णी (बनमूग) इत्यादि वातघन औषधियों से तैल सिद्ध1 करना चाहिए। 1. तैल को सिद्ध करने की परिपाटी यह है कि तैल के बराबर कषाय डालकर प्रत्येक दिन पकाया जाता है। इस प्रकार सै दिन पकाने पर तैल सिद्ध होता है।