Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार:
206
गर्भ को छेदनकर निकालना
येन येन सकलावयवेन। सजयते मृदुशरीरमपत्यम्॥
तं करेण परिमृजय विधिरा:। छेदनैरपहरेदतियत्नात्॥ 61॥
भावार्थ : मृदु शरीर का धारक बच्चा जिस अवयव से अटक जाता हो, उन अंगों को हाथ से
मलकर एवं छेदकर1 बहुत यत्न के साथ बच्चो को बाहर निकालना चाहिए।
सर्वमूढगर्भापहरण विधान
मूढगर्भगतिरत्रा विचित्रा। तत्वविद्विविधमार्गविकल्पै:॥
निर्हरेत्तदनुरूपविशोष्ै-। र्गर्भिणीमुपचरेदपि पश्चात्॥ 62॥
भावार्थ : मूढगर्भ की गति अत्यन्त विचित्र हुआ करती है। इसलिए उनके सब प्रकार के भेदों
को जानने वाला कुशल वैद्य अनेक प्रकार की उचित रीतियों से उसे बाहर निकाले। तदनंतर गर्भिणी का उपचार
करें ।
प्रसूता का उपचार
योनितर्पणशरीरपरिष्ो-। कावगाहनविलेपननस्ये-॥
षूक्रतैलमनिलघनमशोष्ां। योजयेदपि बलाविहितं च॥ 63॥
भावार्थ : प्रसूत स्त्री के योनितर्पण (योनि में तेल से भिजा हुआ कपडा रखना आदि) शरीर
सेक, शरीर पर तेल छिडकना व धारा देना आदि अवगाहना2, लेपन और नस्य क्रिया में पूर्वोक्र सम्पूर्ण
वातहर तैलों को अथवा बलातैल (आगे कहेंगे) को उपयेाग में लाना चाहिए। सारांश यह कि वातनाशक
तैलों के द्वारा प्रसूता स्त्री को योनितर्पण आदि चिकित्सा करनी चाहिए।
बलातैल
क्वाथ एव च बलांघ्रिविपक्वष्षड्गुणस्सदृशदुग्धविमिश्र:॥
कोलबिल्वबृहतीद्वयटुंटू-। काग्निमंथ्यवहस्तकुलुत्थै:॥ 64॥
विश्रुतै: कृतकषायविभागै:। तैलभागसहितास्तु समस्ता:॥
तच्चातुर्दशमहाढकभागे। पाचयेदाधिकभेषजकल्कै:॥ 65॥
अष्टवर्गमधुरैषध्युक्तै:। क्षीरिकां मधुकचंदनमंजि-।
ष्ठाश्वगंधसुरदारुशतावर्येघ्रिकुष्ठसरलस्तगरैला ॥ 66॥
सारिवासुरससज्र्जारसाख्ये। पत्राशैलजजटागुरुगंधो।
ग्राख्यसैंधवयुतै: परिपिष्टै: कल्कितैस्समश्रृतैस्सहपक्वम्॥ 67॥
साधुसिद्धमवतार्य सुतैलं। राजते कनकमृणमयकुंभे॥
सािन्नधाय विदधीत सदेदं। राजराजसदृशां महतां च॥ 68॥
1. यदि गर्भ जीवित हो तो कभी छेदन नहीं करना चाहिए।
2. अवगाहन आदि का स्वरूप पहले लिख चुके हैं।