Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 277 (book page 205)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

276
278
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 205 वर्तनातिपरिवर्तनव़िोपातिकर्षणविशोषविधानै:। आहरेदसुहरं दृढगभँ। श्रावयेदपि च मंत्रामदानि॥ 56॥ भावार्थ : माता के प्राण को घात करने वाले मूढगर्भ को निकालने के लिए जिस समय वह अंदर हाथ डाले उस समय बच्चो को जैसा रहे वैसा ही खींचना, उसको बदलकर खींचना, सरकाकर खींचना व एकदम खींचना आदि अनेक विधानों से अर्थात् प्राण हरने वाले मूढगर्भ की जैसी स्थिती हो तदनुरूप विधानों (जिससे बिना बाधा के शीघ्र निकल आवें) के द्वारा बाहर निकालना चाहिए। लांगलाख्यवरभेषजकल्कं। लेपयेदुदरपादतलान्युन्। मत्तमूलमथवा खरमंज। र्याश्च साधु शिरसि प्राणिधेयम्॥ 57॥ भावार्थ : कलिहारी की जड के कल्क बनाकर गर्भिणी के पेट व पादतल में लेपन करना चाहिए, धतूरे की जड व चिरचिरे की जड को मस्तक पर रखना चाहिए। सुख प्रसवार्थ उपायान्तर तीर्थकृत्प्रवरनामपदैर्वा। मंत्रिातं तिलजपानमनूनम्॥ चाषपत्रामथ योनिमुखस्थं। कारयेत्सुखतरप्रसवार्थम्॥ 58॥ भावार्थ : तीथँकर परमदेवाधिदेव के पवित्र नामोच्चारण से मंत्रित तेल गर्भिणी को पिलाना चाहिए। तथा योनी के मुख में चाषपत्र को रखना चाहिए। उपरोक्र क्रियाओं से सुखपूर्वक शीघ्र ही प्रसव होता है। मृतगर्भाहरण विधान पूर्वमेव तदनंतरमास-। न्नगतं ह्यपहरेयुरपत्यं॥ मुद्रिकानिहितशस्त्रमुखेना-। श्वाहरेन्मृतशिशुं प्रविदार्य॥ 59॥ भावार्थ : पहले से ही अथवा औषधि आदि के प्रयोग के बाद निकट आये हुए बच्चो को हाथ से बाहर निकालना चाहिए। यदि वह बच्चा मर गया हो तो मुद्रिका शस्त्र से विदारण करके निकालना चाहिए। स्थूलगर्भाहरण विधान स्थैल्यदोषपरिलगAमपीह। प्राहरेत्प्रबलपिच्छिलतैला-। लिप्तहस्तशिशुयोनिमुखान्त-। र्मार्गगर्भमतियत्नपरस्सन्॥ 60॥ भावार्थ : यदि वह बच्चा कुछ मोटा हो अतएव योनि के अंतर्मार्ग में रुका हुआ हो, तो उस समय लिबलिबे औषधियों को अपने हाथ, बच्चा व योनि में लगाकर बच्चो को बहुत सावधान होकर बाहर निकालना चाहिए।