Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 276 (book page 204)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

275
277
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 204 से बाहर आता है इसलिए मूढगर्भ के भी अनेक भेद हैं। उस समय मूढगर्भ की गति को अच्छी तरह विचार कर जैसा भी निकल सके, बच्चो को शीघ्र बाहर निकालना चाहिए। नहीं तो वह माता के प्राण का घातक होगा। मूढगर्भ का असाध्य लक्षण वैदनाभिरतिविश्रुतमत्या-। धमानपीडितमतिप्रलपंतीं॥ मूच्र्छयाकुलितमुeतदृष्टीं। वर्जयेदधिमूढजगर्भाम्॥ 51॥ भावार्थ : अत्यन्त वेदना से युक्त, आधमान से पीडित, अत्यन्त प्रलाप करती हुई, मूच्र्छा कुलित व जिसकी दृष्टि ऊपर की अोर हो ऐसी मूढगर्भ वाली स्त्री को असाध्य समझाकर छोडें। शिशुरक्षाण प्राणमोक्षणमपि प्रमदाया:। स्पंदनातिशिथिलीकृतकुक्षिम्। प्राग्विबुध्य जठरं प्रविपाठच्य। प्रोद्धरेत्करुणया तदपत्यम्॥ 52॥ भावार्थ : स्त्री का प्राण छूट जाने पर भी यदि पेट में गर्भ फडकता हो, पेट शिथिल हो गया हो तो ऐसी अवस्था को पहले ही जानकर दयाभाव से बच्चो को बचाने की इच्छा से, पेट को चीर कर उसे बाहर निकालें। मृतगर्भ लक्षण श्वासपूतिरतिशूलपिपासा। पाणडुवक्त्रामचलोदरतात्या-॥ धमानमाविपरिणाशनमेत-। ज्जायते मृताशिशावबलाया:॥ 53॥ भावार्थ : यदि बच्चा पेट में मर गया तो माता को श्वास दुगँध, अतिशूल, प्यास, पाणडुरामुख, निश्चल पेट, अति आघमान (अफराना) प्रसववेदन विनाश ये सब विकार प्रकट होते हैं। मूढगर्भ उद्दरण विधि मूढगर्भमतिकष्टमिहांत्रा-। द्यंतराक्रमपहर्तुमशक्यम्॥ तिन्नवेद्य नरपाय परेमय:। तस्य कृच्छतरतां प्रतिपाद्य॥ 54॥ पिच्छिलैषधघृतप्रविलिप्त-। क्≠प्तकुंठनखरेण करेण॥ प्रोद्धरेत्समुचितं कृपया तeर्भिणीमपि च गर्भमहसिंन्॥ 55॥ भावार्थ : आंतडी यकृत प्लीहा आदि के बीच में रहने वाले मूढगर्भ को निकालना अतिकठिन व दु:साध्य काम है। इसलिए वैद्य को उचित है कि उसकी कष्ट साध्यता को, राजा व अन्य उसके बंधु बांधवों से कहकर लिवलिवाहट (फिसलने वाले) औषध और घी को, नाखून कटे हुए हाथों में लेपकर, अंदर हाथ डालकर योग्य रीति से, दयाद्र्र हृदय होते हुए निकाल लेवें। परन्तु ध्यान रहे कि गर्भिणी व उसके गर्भ को कुछ भी बाधा न पहुँचे।