Skip to content

Chapter 12 · Treatment of the major diseases, part two

PDF page 275 (book page 203)

महाव्याधिचिकित्साधिकार:

274
276
Open chapter 12 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महाव्याधिचिकित्साधिकार: 203 भावार्थ : अत्यधिक वाहन में बैठने से, अधिक चलने से, स्खलन (पैर फिसलना) होने से, मैथुन करने से, कहीं गिर पडने से, चोट लगने से, जिस प्रकार वृक्ष से फलच्युत होता है, उसी प्रकार गर्भ अपने स्थान से अर्थात् गर्भाशय से च्युत होकर गिर जाता है (इसे गर्भपात1 कहते हैं)। गर्भस्राव स्वरूप गर्भघातविपुलीकृतवायु:। पार्श्वबस्त्युदरयोनिशिरस्था। नाहशूलजलरोधकरोःस्त्रं। स्रावयत्यतितरां तरुणश्चेत् ॥47॥ भावार्थ : वह गर्भ यदि तरुण (चार महीने तक का) होवे तो गर्भ के आघात से उद्रिक्तवायु पार्श्व, बस्ति उदरस्योनि व शिरादि स्थानों को पाकर आधमान, शूल, मूत्ररोध को करते हुए अत्यधिक रक्त का स्राव करता है। (इसी अवस्था को गर्भस्राव2 कहते हैं)। मूढगर्भलक्षण कशिचदेवमभिवृद्धिमुपेतोःपानवायुविपुटीकृतमार्गम् । मूढगर्भ इति तं प्रवदंति। द्वारमाश्वलभमानमसुघनम्॥ 48॥ भावार्थ : बिना किसी उपद्रव के कोई गर्भवृद्धि को प्राप्त होकर जब वह प्रसवोन्मुख होता है, तब यदि अपान वायु प्रकुपित हो जावे, तो वह गर्भ की गति को विपरीत कर देता है। इसलिए उसे निर्गमनद्वार शीघ्र नहीं मिल पाता है। विरुद्ध क्रम से बाहर निकलने लगता है। इसे मूढगर्भ कहते हैं। यदि इस की शीघ्र चिकित्सा न की जाये तो प्राणघात करता है। मूढगर्भ की गति के प्रकार कशिचदेव करपादयुगामया-। मुत्तमांगविनित्तकरामयाम्॥ पृष्ठपार्श्वजठरेण च कशिचत्। स्फिक्छिरोंघ्रिभिरपि प्रतिभुग्न:॥ 49॥ भावार्थ : उस मूढगर्भ से पीडित होने पर किसी-किसी बालक का सबसे पहले हाथ-पाँव एक साथ बाहर आते हैं। किसी-किसी के मस्तक ही बाहर आ जाता है। हाथ अंदर रह जाता है। किसी- किसी बालक की पीठ व बगली बाहर आ जाते है और किसी का पेट, इसी प्रकार किसी किसी के पाद और मस्तक एक साथ मिल जाने से कटिप्रदेश पहले आ जाता है। मूढगर्भ का अन्य भेद योनिवायुगतपादयुगामयां। प्राप्नुयाiहुविधागमभेदै:॥ मूढगर्भ इति तं प्रविचार्या-। श्वाहरेदसुहरं निजमातु:॥ 50॥ भावार्थ : योनिगत कुपित वात से दोनों पाद ही पहले आते हैं। इस प्रकार गर्भ अनेक प्रकार 1. पाँचवें या छटवे महीने में जो गर्भ गिर जाता है, उसे गर्भपात कहते हैं। 2. प्रथम से चार महिने तक जो गर्भ गिर जाता है, उसे गर्भस्राव कहते हैं।