Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 264 (book page 192)

महामयाधिकार:

263
265
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 192 जलोदरी को पथ्य ततश्च षणमासमिहोदरर्दिते। सुखोष्णदुग्धेन सदैव भोजयेत्॥ क्रियासु सर्वास्वथ सर्वथैव। महोदरे क्षीरमिह प्रयोजयेत् ॥ 178॥ भावार्थ : उसके बाद छह महीने तक भी उस जलोदरी को मंदोष्ण दूध के साथ ही भोजन कराना चाहिए। महोदर रोग सम्बन्धी सर्वचिकित्सा करते समय दूध का उपयोग करना चाहिए। दुग्ध का विशोष गुण क्षीरं महोदरहितं परितापशोषतृष्णास्रपित्तपवनामयनाशहेतुम्। वृष्यं बलप्रजननं परिशोधनं च। संधानकृत्तदनुरूपगुणैषधाढच्यम् ॥179॥ भावार्थ : तत्तद्रोगनाशक, औषधियों से युक्त, दूध, उदररोग संताप, शोष, तृष्णा, रक्तपित्त व वातविकार को नाश करता है। साथ ही पैष्टिक है। बलप्रद है, शोधक है और संधानकारी है। अंतिम कथन इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥ उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम् ॥180॥ भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थरूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए प्रयोजनीभूत साधनरूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हितसाधक है। (इसलिए ही इसका नाम कल्याणकारक है )। इत्युग्रदित्याचार्यकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे महाव्याधिचिकित्सितं नामदितो एकादशम: परिच्छेद: इत्युग्रदित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में महारोगाधिकार नामक ग्यारहवां परिच्छेद समाप्त हुआ।