Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
184
बद्धोदर लक्षण
सवालपाषाणतृणावरोधात्। सदांत्रा एवातिचितं मलं यत्।
महोदरं बद्धगुदप्रतीतं। करोत्यमेध्यादिकगंध्युक्तम्॥ 134॥
भावार्थ : भोजन में छोटे कंकर, व घास के तुकडे आदि जाकर आतडी में रुक जाने से सदा
मल आंत्र में ही जमा हो जाता है, तब मलावरोध होता है और बहुत मुशिकल से निकलता है, इसे
बद्धोदर कहते हैं एवं उससे अमेध्यादिक दुगँध युक्त होते हैं।
स्रावि उदर लक्षण
सशल्यमरानत एव भुक्तं। तदंत्राभेदं प्रकरोति तस्मात्।
परिस्रवद्धूरिरसप्रवुद्धं। महोदरं स्रावि भवेत्स्वनाम्ना॥ 135॥
भावार्थ : भोजन के समय नहीं जानते हुए कांटे को खा जावे तो वह अंदर जाकर अंत्रभेदन
करता है। तब आंतडी से बहुत (पानी जैसा) रस का स्राव होकर गुद मार्ग से निकलता है। सुई चुभने
जैसी पीडा आदि लक्षण प्रकट होते हैं। इसे स्रावि उदर कहते हैं।
जलोदर निदान
यदेव वांत: सुविरिक्तदेहस्सबस्तिदत्तो घृतपानयुक्त:।
पिबेज्जालं शीतलमत्यनल्पं। जलोदरं तत्कुरुते यथार्थम्॥ 136॥
भावार्थ : जिसको, वमन व विरेचन कराया हो, बस्ति प्रयोग किया हो, घृत आदि स्नेह जिसने
पी लिया हो अर्थात् स्नेहन क्रिया की हो, यदि वह उन हालतों में, ठणडा जल, अत्यधिक पीवें तो निश्चय
से उसे जलोदर रोग उत्पन्न होता है।
जलोदर लक्षण
महज्जालापूर्णधृतिप्रकल्पं। प्रकंपते क्षुमयति विस्तृतं तत्।
सचातुर: कृश्यति मुह्यतीह। पिपासुराहारविरक्तभाव:॥ 137॥
भावार्थ : बहुत जल से भरा हुआ मशक जिस प्रकार हिलता है, इसी प्रकार जलोदर से पीडित
व्यक्ति का विस्तृत पेट भी कंपता है व उससे क्षोभ उत्पन्न होता है। यह जलोदरी कृश व बेहोश भी होता
है। उसे प्यास तो अधिक लगती है। उसे भोजन करने की विशोष इच्छा नहीं रहती है।
उदर रोग के साधारण लक्षण
सदाहमूच्र्छोदरपूरणाग्नि। मरुत्पुरीषातिविरोधनानि।
सशोफकाश्याँगनिपीडनानि। भवंति सर्वाणि महोदराणि ॥138॥
भावार्थ : सर्व महोदर रोगों में दाह, मूच्र्छा, पेट भरा हुआ होना, अग्निमांद्य वातावरोध,
मलावरोध, सूजन, कृशता व शरीर में दर्द आदि विकार होते हैं।