Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
183
होता है।
कफोदर लक्षण
गुरुस्थिरं स्निग्धतरं सुशीतं। महत्सितं शुल्कशिरावनद्धम्।
क्रमात्प्रवृद्धं जठरं सशोफम्। कफ: करोति स्वयमेव दुष्ट:॥ 130॥
भावार्थ : अपने प्रकोप कारणों द्वारा प्रकुपित कफ से उत्पन्न महोदर में उदर भारी, स्थिर,
कठिन, चिकना, ठणडा बडा व सफेद हो जाता है एवं शिरा (उदर सम्बन्धी) भी सफेद होती है। शरीर
शोध युक्त होता है एवं रोग धीरे-धीरे बढता है।
सिन्नपातोदर निदान
समूत्राविट्शुक्ररजोयुताौैर्विषोदकैश्चापि विषप्रयोगै:।
सरक्तदोषा: कुपिता: प्रकुर्युर्महोदरं दूषिविषांबुजातम्॥ 131॥
भावार्थ : मल, मूत्र, वीर्य, रजसहित अन्न के सेवन से, विषजल के सेवन से एवं अन्य विषों
के प्रयोग से रक्त के साथ तीनों दोष, प्रकुपित होकर सािन्नपातिकोदर (दूष्योदर) रोग को उत्पन्न करते
हैं।
सिन्नपातोदरलक्षण
तदेतदत्यंबुददुर्दिनेषु। विशोषत: कोपमुपैति नित्यम्॥
तदानुगो मूच्र्छति तृष्णया च। विदाह्यते दाहपरीतदेह:॥ 132॥
भावार्थ : यह विशोष कर बरसात के दिनों में उनमें भी जिस दिन आकाश अत्यधिक बादल
से आच्छादित होता है उस दिन उद्रिक्त होता है। इसके प्रकोप होने से रोगी मूचि्र्छत होता है एवं अत्यधिक
प्यास लगने से, सारे अंगों में दाह उत्पन्न होता है, इसलिए वह जलन का अनुभव करता है।
यकृता् प्लीहोदर लक्षण
जवरातिदाहात्प्रचुरांबुपाना - द्विदाहिभिर्दूषितरक्तकोपात्।
यकृत्प्लिहामयामधिकं प्रवृद्वं। महोदरं दक्षिणवामपाश्र्वे॥ 133॥
भावार्थ : जवर, अत्यन्त दाह, अत्यधिक पानी पीने व विदाहि पदाथोँ के सेवन से दूषित रक्त
के प्रकोप होने से दक्षिण भाग में यकृत व वाम भाग में प्लीहा बढ जाता है। इनसे, यकृदुदर, प्लीहोदर
उत्पन्न होता है या इसी को यकृता् प्लीहोदर कहते हैं।
1. स्त्रिायाँ अरान से, पुरुषों को वशवर्ती करने के लिए, मल-मूत्रा आदि अन्न में मिलाकर खिला देती हैं। बैरीगण,
मारने आदि के बास्ते, विष प्रयोग करते हैं।