Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
182
भावार्थ : कुष्ठ हर अनेक प्रकार के औषधि प्रयोगों, औषधि के कल्क व कषायों से पक्व
घृत वा तेल प्रतिनित्य अमयंग, पान, सेंक व शिरोविरोचन आदि काम में उपयोग करने से शीघ्र कुष्ठ
दूर होता है।
खदिर प्रयोग
सर्वात्मना खदिरसारकषायमेकं। पीत्वाभिषिक्रतनुरप्यतिकुष्ठजुष्ट:॥
नीचैर्नखैस्तनुरुहैस्सुविशुद्धगात्रा:। सद्य:सुखीभवतिशांतमहामयार्ति:॥ 126॥
भावार्थ : अकेला खैर के कषाय को ही सतत पीने के काम में एवं स्नान के काम में लेने से
नख रोम उत्पन्न होकर, शरीर शुद्ध होता है। कुष्ठरोग उपशमन होता है, इसलिए रोगी सुखी होता है।
अथ उदररोगाधिकार:
उदररोग निदान
नृणां समस्तै: पृथगेव दोष्ैर्यकृत्प्लिहामयामुदकोपयोगात्॥
विषप्रयोगांन्ननिरोधशल्याद्धवंति घोराणि महोदराणि॥ 127॥
भावार्थ : मनुष्यों को समस्त वा व्यस्त दोषों से, यकृत्, प्लीहा में, जलविकार से उदर में,
विषप्रयोग व अवरोध शल्य से अनेक प्रकार के घोर उदर रोग होते हैं। प्रकुपित वात पित्त कफ व इनके
सिन्नपात, यकृत् प्लीहा में स्नेहन आदि क्रिया करते समय, पानी पीना, विष के प्रयोग, आंतडी में शल्य
के रुक जाना इत्यादि कारणों से घोर उदररोग उत्पन्न होते हैं। तात्पर्य यह कि, उपरोक्र कारणों से,
वातोदर, पित्तोदर, कफोदर, सिन्नपातिकोदर (दृष्योदर) यकृत्प्लीहोदर, बद्धगुदोदर, क्षतोदर (परिस्राव्युदर)
दकोदर, इस प्रकार अष्टविध उदररोग उत्पन्न होते हैं।
वातोदर लक्षण
अपथ्यमिथ्याचरणह्तिमयां। प्रदुष्टवातोःन्नरसान प्रदूष्य॥
सशूलमाध्यानमनेकतोदं। महोदरं कृष्णशिरां करोति॥ 128॥
भावार्थ : अपथ्यसेवन, मिथ्या आहार विहार के कारण वात प्रकुपित होकर उदर रोग को
उत्पन्न करता है अर्थात् वातोदर की उत्पत्ति होती है। जिसमें शूल, पेट अफराना (पेट फूलना) सुई चुभने
जैसी नाना प्रकार की पीडा होना, पेट की नसें काली पड जाना, आदि लक्षण प्रकट होते हैं।
पित्तोदर लक्षण
सदाहतृष्णाजवरशोषयुक्तम्। सपीतविणमूत्राशिराप्रतानम्॥
महोदरं शीघ्रविसारि साक्षत्। करोति पित्तं स्वनिमित्तदुष्टम्॥ 129॥
भावार्थ : अपने प्रकोप कारणों से, दूषित पित्त से उत्पन्न महोदर में दाह, तृष्णा जवर, शोष आदि
विकार होते हैं। महामूत्र व (पेट सम्बन्धी) शिरा समूह पीले वर्ण का होता है एवं यह शीघ्र पसरने वाला