Skip to content

Chapter 11 · Treatment of the major diseases, part one

PDF page 240 (book page 168)

महामयाधिकार:

239
241
Open chapter 11 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / महामयाधिकार: 168 से लपेटना चाहिए अर्थात् पट्टी बाँधनी चाहिए। स्व तत्तदोष, शरीर, व्रण, काल, भाव इत्यादि पर ध्यान देते हुए, व्रण को हमेशा बाँध कर वैद्य चिकित्सा करें। बंधन पश्चात् क्रिया ततो द्वितीयेःहनि बंधमोक्षणं। विधाय पूयं विनिवत्र्य पीडनै:। कषायधैतं व्रणमैषधै: पुन-र्विधाय बंधं विदधीत पूर्ववत्॥ 52॥ भावार्थ : उसके बाद दूसरे दिन उस पट्टी को खोलकर पीडन क्रियाओं के द्वारा अर्थात् उस व्रण को अच्छी तरह दाबकर उसके पूय को निकालना चाहिए। फिर कषाय जल से धोकर पूर्ववत् औषधि वगैरह लगाकर उसको बाँधना चाहिए। बंधनफल स बंधनात् शुध्यति रोहतिव्रणो। मृदुत्वमायाति विवेदनो भवेत्। अतस्सदा बंधनमेव शोभनं व्रणोषु सर्वेष्वयमेव सत्क्रम:॥ 53॥ भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार से पट्टी बाँधने से वह फोडा शुद्ध हो जाता है। भर जाता है, मुदु व वेदना रहित हो जाता है। इसलिए उसको बाँधना ही योग्य है। सर्व व्रण चिकित्सा में यही क्रम उपयुक्त है। व्रण चिकित्सा समुच्चाय यथोक्रसद्धेषजवर्गसाधितं। कषायकल्काजयतिलोद्धवादिकं। विधीयते साधनसाध्यवेदिना। विधानमत्सद्धुतदोषभेदत:॥ 54॥ भावार्थ : रोग के साध्य साधन भाव को जानने वाला वैद्य दोषों के बलाबल को देखकर पूर्व में कहे हुए औषधियों से साधित कषाय, कल्क, घृत व तैल आदि का यथोपयोग प्रयोग करें। शुद्ध व रूढ व्रण लक्षण स्थिरो निरस्रावपरो विवेदन:। कपोतवर्णान्तयुतोःतिमांसल:॥ व्रणस्स रोहत्यतिशुद्धलक्षण:। समस्सवर्णो भवति प्ररूढवान्॥55॥ भावार्थ : जो व्रण स्थिर हो गया हो, जिससे पीप नहीं निकलता हो, वेदना रहित हो, व्रण के अंदर का भाग कपोत वर्ण से युक्त हो, अत्यन्त माँस से युक्त हो अर्थात् भरता आ रहा हो, तो, उसे शुद्ध व्रण समझाना चाहिए। शुद्ध व्रण अवश्य भरता है। त्वचा के समतल व समान वर्ण होना यह रूढ (भरा हुआ) व्रण का लक्षण है प्रमेह विमुक्त लक्षण यदा प्रमेही विशदातितिक्तकं। सरूक्षसक्षरकदुष्णमूत्राकम्। कदाचिदल्पं विसृजेदनाविलं। तदा भवेन्मेहविहीनलक्षणम्॥ 56॥