Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / महामयाधिकार:
169
भावार्थ : जब प्रमेही विशद, अति कडुआ, रूक्ष, क्षर व मंदोष्ण (थोडा गरम) व निर्मल
गंदला रहित मूत्र को कभी-कभी थोडा-थोडा विसर्जन करता हो, तब उसे प्रमेह रोग से वियुक्त समझाना
चाहिए।
प्रमेह पिडिका का उपसंहार
एवं सर्वमुदीरितं व्रणमिमं रात्वा भिषक्छोधनै:।
शोघयं शुद्धतरं च रोपणयुतै:। कल्कै: कषायैरपि॥
क्षराणयैषधशस्त्रकर्मसहितैर्यो येन साध्यो भवे-
त्ोनैवात्रा विधीयते विधिरयं विश्वामयेष्वादरात्॥ 57॥
भावार्थ : इस प्रकार उपर्युक्त सर्व प्रकार के व्रण व उनके भेद को जानकर कुशल वैद्य को उचित
है कि वह शोधन प्रयोगों के द्वारा उन व्रणों का शोधन करे। जब व्रण शुद्ध हो जाये तब कषाय, कल्क
आदि रोपण प्रयोगों के द्वारा रोपण करना चाहिए एवं क्षर, औषधि, शस्त्रकर्म आदि प्रयोग जो जिससे
साध्य हों, उसका उपयोग करना चाहिए।
कुष्ठरोगाधिकार:
कुष्ठं दुष्टसमस्तदोषजनितं सामान्यतो लक्षणै:॥
दोषाणां गुणमुख्यभेदरचितैरष्टादशात्मान्यपि1॥
तान्यत्रामयलक्षणै: प्रतिविधानाद्यै: सरिष्टक्रमै:।
साध्यासाध्यविचारणापरिणतैर्व़यामि संक्षेपत:॥ 58॥
भावार्थ : कुष्ठ सामान्य रूप से दूषित वात पित्त कफ (त्रिदोष) से उत्पन्न होता है। फिर भी
दोषों के गैण मुख्य भेदों से उत्पन्न लक्षणों से युक्त है। इसलिए मरणचिह्न व साध्यासाध्य विचार सहित
यहाँ पर संक्षेप से कहेंगे।
कुष्ठ की संप्राप्ति
आचारतोःपथ्यनिमित्ततो वा, दुष्टोःनिल: कुपितपित्तकफै विगृह्य।
य क्षिपत्युछ्रितदोषभेदात्तत्रौव कुष्ठमतिकष्टतरं करोति॥ 59॥
भावार्थ : दुष्ट आचार (देव, गुरु, शास्त्र की निन्दा आदि) से अथवा अपथ्य सेवन से,
दूषितवात, कुपित कफ पित्त को लेकर, जिस स्थान में क्षेपण करता है, अर्थात् रुक जाता है उसी स्थान
में, उद्रिक्त दोषों के अनुसार अति कष्टदायक, दुष्ट कुष्ठ की उत्पत्ति होती है।
1. न्यात्मकै इति पाठांतरं