Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
22
कारण है। प्राय: सर्व प्रतियाँ अशुद्ध थीं। इसके अलावा प्रेस कापी का संशोधन पहले मुंबई के प्रसिद्ध वैद्य पं.
अनंतराजेन्द्र आयुर्वेदाचार्य करते थे। बाद में अहमदनगर के वैद्य पं. बिन्दूमाधव शास्त्री करते थे। इसमें काफी
समय लगता था। औषधि कोष को कई भाषाओं में तैयार करने के लिए बेंगलोर आदि स्थानों से उपयुक्त ग्रंथ
प्राप्त किए गए थे। अंतिम प्रकरण जो कि बहुत ही अशुद्ध था, जिसके लिए हमें काफी समय लगाना पडा,
तथापि हमें संतोष नहीं हो सका। इत्यादि अनेक कारणों से ग्रंथ के प्रकाशन में विलंब हुआ। हमारी कठिनाईयों
को ल़य में रख कर इसे पाठक क्षमा करेंगे।
प्रतियों का परिचय
इस ग्रंथ के संपादन में हमने चार प्रतियों का उपयोग किया है, जिनका विवरण निम्नलिखित प्रकार है-
1. मैसूर गवर्नमेंट लायब्रेरी के ताडपत्र प्रति की प्रतिलिपि। प्रतिलिपि सुंदर है। जैसे ब्राह्ीलिपि सुंदर है,
उस प्रकार लेखन बिल्कुल शुद्ध नहीं है। साथ में हिताहिताध्याय का प्रकरण तो लेखक के प्रमाद से बिल्कुल ही
रह गया है।
2. यह प्रति ताडपत्र की कानडी लिपि की है। स्व. पं. दोर्बली शास्त्री श्रवणबेलगोला के ग्रंथ-भंडार से
प्राप्त हो गई थी। गांधी नाथारंगजी जैनोन्नति फंड की कृपा से यह प्रति हमें मिली थी। ताडपत्र की प्रति होने पर
भी बहुत शुद्ध नहीं कही जा सकती है।
3. मुंबई ऐ. प. सरस्वती भवन की प्रति है। जो कि उपर्युक्त नं. 2 की ही प्रतिलिपि मालूम होती है। मूल
प्रति में ही कहीं-कहीं हस्तप्रमाद हो गया है। उत्तर प्रति में तो पूछिये ही नहीं, लेखक जी पर प्रमाद-देवता की
पूर्ण कृपा है।
4. रायचूर जिले के एक उपाध्याय ने लाकर हमें एक प्रति दी थी। जो कि कागज पर लिखी हुई होने
पर भी प्राचीन कही जा सकती है। ग्रंथ प्राय: शुद्ध है। अनेक स्थलों पर जो अडचनें हो गई थीं, उनकी इसी प्रति
ने दूर किया। प्रति के अंत में लेखक की प्रशस्ति भी है। उसमें लिखा है कि-
““स्वस्तिश्रीमत्सर्वरासमयभूषण केशवचन्द्रत्रैविद्यदेवशिष्यैर्बालचंदभट्टारकदेवैलिखितं कल्याणकारकं””
जैसे ग्रंथ प्रामाणय के लिए गुरुपरंपरा की आवश्यकता है, उसी प्रकार लेखन प्रामाणय को दिखलाने के लिए
लेखक ने लेखन परंपरा का उल्लेख किया है। वह इस प्रकार है-““ पूर्वदल्लि लिखितवनोडिकोंडू बरदरु ---
अर्थात् बालचंद्र भट्टारक ने पूर्व लिखित ग्रंथ को देखकर इस ग्रंथ की लिपि की। उन्होंने अपने गुरु के गुणगैरव
को उल्लेख करते हुए निम्नलिखित श्लोक को लिखा है।
केचित्तर्कवितर्ककर्कशधिय: केचिच्चा शब्दागम-
क्षुणणा: केचिदलंकृतिप्रवितथ-प्ररान्विता: केवलं।
केचित्सामयिकागमैकनिपुणा: शास्त्रेषु सर्वेष्वसै।
प्रैढ: केशवचंद्रसूरिरतुल: प्रोष्द्यच्चिाविद्यानिधि:॥
आगे लिखा है कि स्वस्ति श्री शालिवाहन शक वर्ष 1351 नेय सैम्यनाम संवत्सरद जयेष्ठ शुद्ध २
गुरुवारदल्लु श्री बालचंद्र भट्टारकरु बरद ग्रंथ। अदनोडि अवर शिष्यरु बरदुकोंडरु ... आ प्रति नोडि स्वस्तिश्री