Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 21

20
22
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

21 महत्वपूर्ण है। परन्तु उनके उद्दार की चिन्ता जैन वैद्य व जयोतिषियों में बिल्कुल नहीं देखी जाती। धर्मवीर, दानवीर, जिनवाणीभूषण, विद्याभूषण स्व. सेठ रावजी सखाराम दोशी की प्रबल मनीषा थी कि इस विभाग में कुछ कार्य होना चाहिए। इस विचार से उन्होंने इस ग्रंथ के उद्दार में अथ से इति तक प्रयत्न किया। जब उनको मालूम हुआ कि यह एक समग्र जैन वैद्यक-ग्रंथ मैजूद है तो उन्होंने मैसूर गवर्नमेंट लायब्ररी से इस ग्रंथ की प्रतिलिपि कराकर मंगाई। तदनंतर मुझासे इसका संपादन व अनुवादन करने के लिए कहा। मुझो पहले-पहले संकोच हुआ कि एक अनमयस्त विषय पर में कैसे हाथ डालूँ। परन्तु बाद में स्थिर किया कि जब जैन वैद्यों की इस अोर उपेक्ष है तो एक बार अपन इस पर प्रयत्न कर देखें। फिर मैंने चरकादि ग्रंथों कि रचना का अध्ययन किया, जिससे मुझो प्रकृत ग्रंथ के संपादन व अनुवादन में विशोष दिक्कत नहीं हुई। कहीं अडचन हुई तो उसे मेंरे विद्वान् मित्र संशोधकों ने दूर किया। धर्मवीरजी की लगन : इस ग्रंथ के उद्दार में सबसे बडा हाथ श्री धर्मवीर स्व. सेठ रावजी सखाराम दोशी का था, यह हम पहले बता चुके हैं। उन्होंने इस ग्रंथ की पहली लिपि कराकर मंगाई। ग्रंथ के अनुवादन व संपादन में प्रोत्साहित किया। इस ग्रंथ के मुद्रण के लिए खास कल्याणकारक के नाम पर कल्याण मुद्रणालय को संस्थापित करने मेें पूर्ण सहयोग दिया। समय-समय पर लगने वाले संपादन साधनों को एकत्रित कर दिया। अनेक धर्मात्मा साहित्य-प्रेमियों से पत्र-व्यवहार कर इसके उद्दार में आथिँक-सहयोग को भी कुछ अंशाें में प्राप्त किया। उनकी बडी इच्छा थी कि यह ग्रंथ शीघ्र प्रकाश में आ जावे। लोगों में अहसिांत्मक आयुर्वेद का प्रचार होने की बडी आवश्यकता है। वे चाहते थे कि इस ग्रंथ का प्रकाशन समारंभ बहुत ठाटबाट से किया जाय। वे गत दीपावली के पहले जब बीमार पडे तब वैद्य पंचानन पं. गंगाधर गुणो शास्त्री जी इलाज के लिए आये थे। इन से उन्होंने कहा था कि मुझो जल्दी अच्छा कर दो। क्योंकि इस दीपावली कन्शोसन टिकट के समय में यहाँ पर एक वैद्यक सम्मेंलन करना है। उस समय जैन वैद्यक ग्रंथ कल्याणकारक का प्रकाशन समारंभ करेंगे। जैनायुर्वेद की महत्ता के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे। किसे मालूम था कि उनकी यह भावना मन के मन में ही रह जायेगी। विशोष क्या? धर्मवीरजी ने इहलोक यात्रा को पूर्ण करने के एक दिन पहले रोग शरया पर पडे पडे मुझासे यह प्रशन किया था कि ““ पंडितजी। कल्याणकारक का औषधि कोष तैयार हुआ या नहीं ? अब ग्रंथ जल्दी तैयार होगा या नहीं”” उत्तर में मैंने कहा कि ““रावसाहेब। आप बिल्कुल चिन्ता न करें। सब काम तैयार है। केवल आपके स्थास्थ्य लाभ की प्रतीक्ष है”” परन्तु भवितव्य बलवान है। बीज बोया , पानी का सचिंन किया, पाल पोसकर अंकुर को वृक्ष बनाया। वृक्ष ने फल भी छोडा, माली मन में सोच रहा था कि फल कब पकेगा और मैं कब खाऊँ ? परन्तु फल के पकने के पहले ही वह कुशल व उद्यमी माली चल बसा। यही हालत स्व. धर्मवीरजी की हुई। पाठक उपर्युक्त प्रकरण से अच्छी तरह समझा सकेंगे कि धर्मवीरजी की आत्मा इस ग्रंथ के प्रकाशन को देखने के लिए कितनी अधिक उत्सुक थी ? परन्तु दैव ने उसकी पूर्ति नहीं होने दी। आज ये सब स्मृति के विषय बन गये हैं। किसे मालूम था कि जिनके नेतृत्व में जिसका प्रकाशन होना था, उसे उनकी स्मृति में प्रकाशित करने का समय आएगा? परन्तु स्वर्गीय आत्मा स्वर्ग में इस कार्य को देखकर अवश्य प्रसन्न हो जायेगी। उनके प्रति श्रद्धांजलि समर्पण करते हैं। ग्रंथ के प्रकाशन में कुछ विलंब अवश्य हुआ। उसके लिए हमें जो इस ग्रंथ की प्रतियाँ प्राप्त थीं, वही