Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
23
शक वर्ष 1476 वर्तमान आनंदनाम संवत्सरद कार्तिक शुद्ध 15 शुक्रवारदल्लु श्रीमत्तुमटकूर बस्तिय इंद्रवंशान्वय
देचणणन सुत वैद्य नेमणण पंडितनु मुन्नजर प्रति नोडि उद्दरिसिदरु. अदु प्रतिनोडि शकवर्ष 1573 ने य खरनाम
संवत्सरद वैशाख शुद्ध शुक्रवारदल्लु श्रीमत् चाकूर शुभस्थान श्री पार्श्वजिननाथ सािन्नधियल्लु इंद्रवंशान्वय
रायचुर वैद्य चंदप्परयन पुत्र वैद्य भुजबलि पंडित बरेद प्रति नोडी श्रीमिन्नर्वाण महेन्द्रकीर्तिजीयवरु बरदरु ॥श्री॥
अर्थात् शालिवाहन शकवर्ष 1351 सैम्य संवत्सर के जयेष्ठ शु. 2 गुरुवारको श्रीबालचंद्र भट्टारकजीने
इस ग्रंथ की प्रतिलिपि की। उस पर से उनके शिष्यों ने प्रतिलिपि ली। उन प्रतियों को देखकर स्वस्ति श्री शक
वर्ष 1476, आनंद धाम संवत्सर, कार्तिक शु. 15 शुक्रवार के रोज तुमटकूरके इंद्रवंशोत्पन्न देचणणका पुत्र वैद्य
नेमणणा पंडित ने प्रति की। उस प्रति को देखकर शकवर्ष 1573 के खरनाम संवत्सर, वैशाख शुद्ध शुक्रवार के
रोज श्री चाकूर शुभस्थान श्री पार्श्वनाथ स्वामी के चरणों में रायचूर के इंद्रवंशान्वय वैद्य चंद्रप्परय के पुत्र वैद्य
भुजबलि पंडित के द्वारा लिखित प्रति को देखकर श्री निग्रँथ महेन्द्रकार्तिजी ने लिखा””।
इस प्रकार चार प्रतियों की सहायता से हमने इसका संशोधन किया है। कई प्रतियों की मिलान से शुद्ध
पाठकों को देने का प्रयत्न किया गया है। कहीं-कहीं पाठ भेद भी दिया गया है। अंतिम प्रकरण हिताहिताध्याय
दो प्रतियों में मिला वह लेखक की कृपा से इतना अशुद्ध था कि हम उसे बहुत प्रयत्न करने पर भी किसी भी
प्रकार संशोधन भी नहीं कर सके । इसलिए हमने उस प्रकरण को जयों का त्यों रख दिया है। क्योंकि अपने मन
से आचायोँ की कृति में फरक करना हमें अभीष्ट नहीं था। आगे और कभी साधन मिलने पर उस प्रकरण का
संशोधन हो सकेगा।
जैन वैद्यक ग्रंथों की विशोषता
जैनाचायोँ के बनाये हुए जयोतिष ग्रंथ जैसे है वैसे ही वैद्यक ग्रंथ भी बहुत से होने चाहिये। परन्तु उनमें
आज तक एक भी ग्रंथ प्रकाशित नहीं हुआ है। जिन ग्रंथों की रचना का पता चलता है, उन ग्रंथों का अस्तित्व
हमारे सामने नहीं है। समंतभद्र का वैद्यक ग्रंथ कहाँ है? ““श्रीपूजयपादोदितं”” आदि श्लोकों को बोलकर अनेक
अजैन विद्वान् वैद्यकी से अपना योग़ोम चलाते हुए देखे गये हैं। परन्तु पूजयपाद का समग्र आयुर्वेद ग्रंथ कितने
ढूँढनेपर भी नहीं मिल सका और भी बहुत से वैद्यक ग्रंथों का पता तो चलता है (आगे स्पष्ट करेंगे) परन्तु
उपलब्धि होती नहीं। जो कुछ भी उपलब्ध होता है, उन ग्रंथों के रक्षाण व प्रकाशन की चतिां समाज को नहीं है
यह कितने खेद की बात है। आज भारतवर्ष में जैनियों का प्रकाशित एक भी वैद्यक ग्रंथ उपलब्ध नहीं, यह
बहुत दु:ख के साथ कहना पडता है, वैद्यक ग्रंथों का यदि प्रदर्शन भरेगा तो क्या जैनियों का स्थान उसमें शून्य
रहेगा ? अत्यन्त दु:ख है।
जैनेतर वैद्यक ग्रंथों की अपेक्ष जैन वैद्यक ग्रंथों में विशोषता न हो तो अजैन विद्वान् जैन वैद्यक ग्रंथों के
आधार से ही अपना प्रयोग क्यों चलाते। अजैन ग्रंथों में भी जगह-जगह पर पूजयपादीय आदि आयुर्वेद के
प्रमाण लिये गये हैं। एक बात की विशोषता है कि जैनधर्म जिस प्रकार ““अहसिांपरमोधर्म”” को सिद्धान्त में
प्रतिपादन करता है, उसी प्रकार उसे वैद्यक ग्रंथ में भी अक्षुणण बनाये रखता है। जैनाचायोँ के वैद्यक ग्रंथ में मद्य,
मांस, मधु का प्रयोग किसी भी औषधि में अनुपान के रूप से या औषध के रूप से नहीं बताया गया है। केवल
वनस्पति, खनिज, क्षर, रत्नादिक पदाथोँ का ही औषध में उपयोग बताया गया है। अर्थात् एक प्राणी की हसिां