Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 212 (book page 140)

पित्तरोगाधिकार:

211
213
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार: 140 पक्वश्लेष्म जवर चिकित्सा श्लेष्मजवरे वमनमिष्टमरिष्टतोयै:। संपिष्टसैंधववचामदनप्रभूतै:॥ नस्यांजनेष्टकटुभेषजसद्विरेक-गणडूषयूषखलतिक्तगणै:प्रयोजय:॥69॥ भावार्थ : कफजवर में नीम कषाय में सैंधानमक, वचा, मेनफल इनका कल्क डालकर वमन देना चाहिए और कटु औषधियों द्वारा नस्य, अंजन, विरेचन तथा तिक्त गणैषधियों द्वारा कवलधारण (कुरला) कराना व यूष देना चाहिए। लंघन आदि के लिए पात्रापात्रा रोगी तत्राल्पदोषकृतदुर्बलबालवृद्ध। स्त्रीणां क्रिया भवति संशमनप्रयैगै:॥ तीव्रोपवासमलशोधनसिद्धमार्गै-स्संभावयेदधिकसत्वलान्जवरार्तान्॥ 70॥ भावार्थ : यदि दोषों का उद्रेक अल्प हो, रोगी बालक हो, वृद्ध हो, स्त्री हो, तो उनकी चिकित्सा शमन प्रयोग के द्वारा करनी चाहिए। इससे विपरीत अधिक बल वाले जवरी को तीव्र लंघन, उपर्युक्त वमन विरेचनादि से चिकित्सा करना चाहिए। वातजवर में क्वाथ वासामृतांबुदपटोलमहैषधानां। पाठाग्निमंथबृहतीद्वयनागराणाम्॥ वा श्रृंगवेरपिचुमंदनृपांघ्रिपानाम्। क्वाथं पिबेदखिलवातकृतजवरेषु॥71॥ भावार्थ : संपूर्ण वातिक जवरों में अडूसा, गिलोय, नागरमोथा, परवल की पत्तियाँ, सोंठ इनका या पाठा, अगेथु, दोनों कटेली, सोंठ इनका, या शुंठी, नीम, अमलतास इनका क्वाथ (काढा) बनाकर पीना चाहिए। पित्तजवर में क्वाथ लाजाजलामलकबालकशोरुकाणां। मृद्वीकनागमधुकोत्पलशारिवानां॥ कुस्तुंबुरोत्पलपयोदपयोरुहाणां। क्वाथं पिबेदखिलपित्तकृतजवरेषु॥72॥ भावार्थ : पैत्तिक जवरों में धान के खील, नेत्रवाला, आंवला, कच्चा कशोरु इनका या मनुक्का, नागरमोथा, मुलैठी, नीम, कमल, सारिबा इनका, या धनिया, नीलकमल, नागरमोथा, कमल इनका क्वाथ बनाकर पीना चाहिए। कफजवर में क्वाथ एलाजमोदमरिचामलकाभयाना - मारग्वधांबुदमहैषधपिप्पलीनाम्॥ भूनिंबिनिंबबृहतीद्वयनागराणाम्। क्वाथं पिबेदिह कफप्रचुरजवरेषु॥73॥