Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / पित्तरोगाधिकार:
129
पीला हो गया हो, मुख श्वास ठंडा पड गया हो, आँखें लाल हो गई हों, ऐसे रोगी को यमपुर का टिकिट
मिल गया समझाना चाहिए।
द्राक्ष कषाय
द्राक्षकषायममलं तु कणासमेतम्। प्रात: पिबेद्रुडघृतं पयसा विमिश्रम्॥
सद्य:सुखी भवति लोहितपित्तयुक्त:। शीताभिरद्धिरथवा पयसाभिषिक्रम्॥19॥
भावार्थ : निर्मल द्राक्षकषाय को प्रात:काल गुड, घी, दूध के साथ मिलाकर पीने से रक्त पित्ी
सुखी हो जाता है अथवा ठणडे पानी या दूध से स्नान कराना भी उसके लिए हितकर होगा।
कासादि स्वरस
कासेक्षुखडपुटजातिरसं विगृह्य। स्नात्वाद्र्रवस्त्रसहितशिशशिरोदंकन॥
यष्ठच्याह्वकल्कगुडमाहिषदुग्धमिश्रं। पीत्वास्रपित्तमचिरेण पुमिन्नहंति॥ 20॥
भावार्थ : कास, ईख, केवटी मोथा, (कैवर्तमुस्त) चमेली इनके रस में मुलैठी का कल्क, गुड
(पुराना) और भैंस का दूध मिलाकर ठणडे पानी से स्नान कर गीली धोती पहने हुए ही पीने से रक्तपित्त
रोग शीघ्र नाश होता है।
मधुकादि घृत
पक्वंघृतं मधुक चंदनसारिबाणां। क्वथेन दुग्धसद्रशोन चतुर्गुणोन॥
हंत्यस्रपित्तमचिरेण सशर्करेण। काकोलिकाप्रभृतिमष्टगुणान्वितेन॥ 21॥
भावार्थ : मुलैटी, लालचंदन, अनंतमूल इनके चतुर्गुण क्वाथ, चतुर्गुण गोदुग्ध व शक्कर और
काकोली, क्षीरकाकोली, जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, श्रद्धि, वृद्धि इन आठों द्रव्यों के कल्क के
द्वारा सिद्ध किए गए घृत को सेवन करने से रक्तपित्त शीघ्र ही नाश होता है।
घ्राण प्रवृत्त रुधिर चिकित्सा
संतर्पणं शिरसि जीर्णघृतैर्घृतैर्वा। क्षीरद्रुमांबुनिचुलार्जुनतोयपक्व:॥
घ्राणप्रवृत्तरुधिरं शमयत्यशोषं। सैवीरवारिपयसा परिष्ोचनं वा॥ 22॥
भावार्थ : मस्तक में पुराना घी मलने एवं पंचक्षीरीवृक्ष (बड, गूलर, पीपल, पाकर, शिरीष),
नेत्र वाला वेत अर्जुनवृक्ष इनके कषाय से पकाये हुए घी को मस्तक में मलने से यदि नाक से रक्तपित्त
बह रहा हो तो उपशमन को प्राप्त होता है, अथवा वेर का क्वाथ आदि की या दूध की धार देनी चाहिए।
यह भी हितकर है।
1. कोई शिरीष के स्थान मे बेत, कोई पीपल का भेदभूत वृक्ष विशोष मानते हैं। जैसे कि- न्यग्रोधोदुम्बराश्वस्थ
पारीषप्लक्षपादपा:। पंचैते क्षीरिणो वृक्ष:। केचित्तु पारीष स्थाने ““शिरीषं वेतसं परे”” इति वदंति। शब्दसिंधु।