Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
124
भावार्थ : श्लेष्मवात रोग में मिरच, सोंठ, पीपल के अवपीडन नस्य को देना चाहिए एवं
कडुवी तुरई, मिरच, सैंजन, अपामार्ग के बीज व सैंधानमक के चूर्ण को पानी में पीसकर शिरो
विरेचनार्थ प्रयुक्त करना चाहिए।
नस्य के लिए अपात्र
नस्येत्वेते वर्जनीया मनुष्या:। स्नाता स्नातुं प्रार्थ्यन्भुक्तवंता:॥
अन्नक्षीणा गर्भिणी रक्तपित्ता:। श्वासैस्सद्य: पीनसेनाभिभूता:॥71॥
भावार्थ : स्नान किए हुए व करने की इच्छा रखने वाले को, भोजन किए हुए को, वमन किए
हुए को, बहुत कम जीमने वाले को, गर्भिणी और रक्त पित्ी को, श्वास रोग से व नवीन पीनस रोग
से पीडित व्यक्ति को नस्य प्रयोग नहीं करना चाहिए।
नस्यफल
एतच्चातुर्विधमपि प्रथितोरुनस्यं। कृत्वा भवंति मनुजा मनुजायुषस्ते॥
साक्षद्वलीपलितवार्जितगात्रायष्टिसाराशशशांककमलोपमचारूवक्त्रा:॥ 72॥
भावार्थ : इन उपर्युक्त चारों प्रकार के नस्यों के उपयोग करने से मनुष्य दीर्घायुष्ी होते हैं, शरीर
में वली नहीं पडती है, बाल सफेद नहीं होते है। उनका मुख चंद्रमा के समान कांतिमान्, कमल के
समान सुंदर हो जाता है एवं वे लोक में सर्वगुणसम्पन्न होते हैं।
अंतिम कथन
इति जिनवक्त्रानिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधो:। सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:॥
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 73॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्रीजिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से निकली
हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है। इसलिए ही इसका नाम
कल्याणकारक है।
इत्युग्रादित्यार्चाकृत कल्याणकारके चिकित्साधिकारे
वातरोगाचिकित्सितं नामादितोःष्टम: परिच्छेद:।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारक ग्रन्थ के चिकित्साधिकार में विद्यावाचस्पतीत्युपधिविंभूषित
वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थदीपिका टीका में वातरोगाधिकार नामक आठवाँ
परिच्छेद समाप्त हुआ।