Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 195 (book page 123)

वातरोगाधिकार:

194
196
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / वातरोगाधिकार: 123 प्रलेपनमपीह तै: कथितभेषजैर्वाचरेद्विपक्कघनकोषधान्यकृतसोष्णसंस्वेदनै:॥ यथोक्रमुपनाहनैस्सुखतरैशिशरोबस्तिभि। र्जयेद्रुधिरमोक्षणैरनिलमुत्तमांगस्थितम्॥ 67॥ भावार्थ : मस्तकगत वायु को मस्तक में तैल मालिश करना व तैल भिगोया गया पिचु (पोये) रखना, सोंठ, सिरीस का बीज, सेजन, देवदारु , दारुहल्दी, करंज, लटजीरा (अपामार्ग), कालानमक, हींग, कांजीर, जीरा इन औषधियों से सिद्ध किए गए तैल के नस्य देना और इन ही (उपरोक्र) औषधियों के लेप करना, नागरमोथा, कडवी तुरई, धनिया इन औषधियों द्वारा उष्ण स्वेदन देना विधिपूर्वक उपनाह(पुलटिश) करना, योग्य शिरोबस्ति व रक्तमोक्षण करना इत्यादि उपायों से जीतना चाहिए। नस्य का भेद नस्यं सवँ तच्चातुर्धा विभक्रं। स्नेहेन स्याद्रूक्षजातैषधौश्च॥ स्नेहान्नस्यं चावमषँ च योजयम्। वाते पित्ो तद्वयव्यापृते वा॥ 68॥ भावार्थ : तैल आदि चिकना पदार्थ और अपामार्ग आदि रूक्ष पदार्थ, इस प्रकार दो प्रकार के औषधियों से नस्यकर्म1 किया जाता है। उस स्नेहनस्य का मर्श2, अवमर्श (प्रतिमर्श) नाम से दो भेद है और रूक्ष औषधियों द्वारा किए जाने वाले नस्य के अवपीडन3, प्रधमन4 इस प्रकार दो भेद हैं। चँूकि विरेचन बृंहण आदि जो नस्य के भेद हैं के सभी उपरोक्र स्नेह व रूक्ष पदाथोँ द्वारा ही होते हैं, इसलिए (मुख्यत:) सम्पूर्ण नस्यों के भेद चार हैं। वात, पित्त या वातपित्तों से उत्पन्न शिरो रोगों में अवमर्श नस्य को उपयोग में लाना चाहिए। अवमर्ष नस्य यद्यन्नस्यं तत्त्रिावारं प्रयोजयं। यावद्वक्त्रां प्राप्नुयात्स्नेहबदिुं:॥ तं चाप्याहुश्चावमषँ विधिरा:। रूक्षद्रव्यैर्यत्तदत्रा द्विधा स्यात्॥ 69॥ भावार्थ : सर्वत्र नस्य को त्रिवार प्रयोग करना चाहिए। जब वह नस्यगत स्नेहबिन्दु मुरुा में आ जावे उसे अवमर्ष नस्य कहते हैं। इसकी मात्रा दो बदिुं है। रूक्षद्रव्यगत नस्य उपर्युक्त प्रकार दो तरह का है। अवपीडन नस्य व्याध्यावपीडनमिति प्रवदंति नस्यं। श्लेष्मानिले मरिचनागरपिप्पलीनाम्॥ कोशातकी मरिचशिग्व्रपमार्गबीज-। सधिूंत्थचूर्णमुदकेन शिरोविरेकम्॥ 70॥ 1. जो औषध नाक के द्वारा ग्रहण किया जाता है, उसे नस्य कहते हैं। 2. उत्तम, मध्यम, जघन्य यथाक्रम 10-8-6 बिन्दु स्नेह जो नाक में डाला जाता है, उसे मर्शनस्य कहते हैं। 3. रूक्ष औषधियों के कल्क क्वाथ स्वरस आदि से जो नस्य दिया जाता है, उसे अवपीडन नस्य कहते हैं। 4. जो सूखे चूर्ण को नली में भरकर नासा रंध में फूका जाता है, उसे प्रधमन नस्य कहते हैं।