Skip to content

Chapter 9 · Treatment of pitta diseases

PDF page 197 (book page 125)

196
198
Open chapter 9 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

अथ नवम परिच्छेद: पित्तरोगाधिकार: प्रतिज्ञा स्तुत्वा जिनेन्द्रमुपसंह्तसर्वदोषं। दोषक्रमादखिलरोगविनाशहेतुम्॥ पित्तामयप्रशमनं प्रशमाधिकानां। व़यामहे गुरुजनानुमतोपदेशात्॥ 1॥ भावार्थ : सम्पूर्ण दोषों से रहित एवं दूसरों के समस्त रोगों को नाश करने के लिए कारण ऐसे श्री जिनेन्द्र भगवंत को नमस्कार कर दोषों के क्रम से पित्तरोग के उपशमन विधि को प्रशम आदि गुण जिनमें अधिक पाया जाता है, उन मनुष्यों के लिए गुरूपदेशानुसार प्रतिपादन करेंगे। पित्तप्रकोप में कारण व तज्जारोग कट्वम्लरूक्षलवणोष्णविदाहिमद्य-सेवारतस्य पुरुषस्य भवंति रोगा:॥ पित्तोद्धवा: प्रकटमूर्छनदाहशाेष-विस्फोटनप्रलपनातितृषाप्रकारा:॥ 2॥ भावार्थ : कटु (चरपरा) खट्टा, रूखा, नमकीन, उष्ण व विदाहि आहारों को और मद्य को अत्यधिक सेवन करते रहने से, पित्त प्रकुपित होता है। इस से मूच्र्छा (बेहोश) दाह (जलन) शोष (सूखना) विस्फोट (फफोला) प्रलाप तृषा आदि रोगों की उत्पत्ति होती है। पित्त का लक्षण व तज्जान्य रोग पित्तं विदाहि कटुतिक्तरस सुती़णं। यत्र स्थितं दहति तत्र करोति रोगान्॥ सवाँगगं सकलदेहपरीतदाह-तृष्णाजवरभ्रममदास्रमहातिसारान्॥ 3॥ भावार्थ : विदहि, कटु, तिक्तरस और ती़ण, ये पित्त का लक्षण हैं। जहाँ वह प्रकुपित होकर रहता है उस स्थान को जलाते हुए वहीं रोगों को पैदा करता है। यदि वह प्रकुपित पित्त सवाँग में प्राप्त हो तो सम्पूर्ण शरीर में दाह, प्यास, जवर, भ्रम, मद, रक्तपित्त, अतिसार आदि अनेक रोग उत्पन्न होते हैं। पित्तप्रकोप का लक्षण आरक्तलोचनमुख: कटुवाक्प्रचणड:। शीतप्रियो मधुरमृष्टरसान्नसेवी॥ पीतावभासुरवपु:पुरुषोःतिरोषी। पित्ताधिको भवति वित्तपते: समान:॥ 4॥ भावार्थ : पित्तोद्रेकी का मुख व नेत्र लाल-लाल होते हैं। कटुवचन बोलता है, उग्र दिखता है। उसे ठणड अधिक प्रिय रहती है। मधुर व स्वादिष्ट भोजन करने की उसे इच्छा रहती है। शरीर पीले