Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
121
पश्चात् यथाक्रम से मल, वात, पित्त, कफ बाहर निकल आवें एवं रोग की उपशांति होवे, तो जानना
चाहिए कि निरूहबस्ति ठीक-ठीक हो गयी है अर्थात् यह सुनिरूढ का लक्षण है। यदि सुनिरूढता का
लक्षण प्रकट न हो तो फिर चार-पाँच दिन तक क्रमश: तीन बस्तिका प्रयेाग करना चाहिए। लेकिन
निरूहबस्ति के विषय में यह कोई नियम नहीं है कि एक, दो, तीन या चार बस्ति प्रयोग करें। जब तक
कफ बाहर नहीं आता है और रोग की उपशांति नहीं होती है, तब तक बराबर बस्ति देते जाना चाहिए।
निरूह के पश्चाद्विधेय विधि व अनुवासनबस्तिप्रयोग
ततश्च सुविशुद्धकोष्ठमुपधैतमुष्णोदकै:। स्वदोषशमन प्रयोगलघुभोजनानंतरम्॥
यथोक्रमनुवासनं विधियुतं नियुजयाचरे-द्धिषग्जघनपादताडन सुमंचकोत़्ोपणै:॥58॥
भावार्थ : उपर्युक्त प्रकार से बस्तिकर्म से कोष्ठशुद्धि होने के बाद गरम पानी से स्नान करा कर
तत्तदोषों को शमन करने वाले औषध योगों से सिद्ध किए गए लघुभोजन कराना चाहिए। तदनंतर उसे
विधिपूर्वक अनुवासन बस्ति देनी चाहिए। अनुवासन बस्तिगतद्रव्य शीघ्र बाहर नहीं आवें, इसके लिए
रोगी को चित्त सुलाकर जघन स्थान व पाद को ताडन करना चाहिए। तरुत को ऊँचा उठाना चाहिए।
अनुवास के पश्चाद्विधेय विधि
स्वदक्षिणाकरं निपीड्य शयने सुखं संविशोत्। स्वमेवमिति तं वदेन्मलविनिर्गमाकांक्षया॥
ततोःनिलपुरीषमिश्रघृततैलयोर्वागमात्। प्रशस्तमनुवासनं प्रतिवदन्ति तद्वेदिन:॥ 59॥
भावार्थ : दाहिने हाथ को दबाकर अच्छी तरह सुखपूर्वक सोने के लिए उसे कहना चाहिए।
जिससे मल शीघ्र नहीं निकल1 सके। उसके बाद वायु व मल से मिश्रित (पहले प्रयोग किया हुआ)
तेल वा घी निकल जावे तो बस्तिकर्म को जानने वाले उत्तम अनुवासन बस्ति हुई ऐसा कहते हैं।
अनुवासन का शीघ्र विनिर्गमनकारण व उसका उपाय
पुरीषबहुलान्मरुत्प्रबलतातिरूक्षदपि। स्वयं घृतसुतैलयोरातिकनिष्ठमात्रान्वितात्।
स च प्रतिनिवर्तते घृतमथापि तैलं पुन-स्ततश्च शतपुष्पसैंधवयुतं नियोजयं सदा॥ 60॥
भावार्थ : कोष्ठ में मल का संचय, वात का प्रकोप और रूक्षत्व (रूखापना) के अधिक होने
से व प्रयुक्त घृत व तैल की मात्रा अत्यल्प होने से, प्रयुक्त अनुवासन बस्ति शीघ्र ही लोट आवें तो, घृत
या तेल के साथ सोंफ, सैंधानमक को मिलाकर फिर बस्ति प्रयोग करना चाहिए।
अनुवासनबस्ति की संख्या
तृतीयदिवसात्पुन:पुनरपीह संयोजये-द्यथोक्रमनुवासनं त्रिकचतुष्कषष्ठाष्टमान॥
शरीरबलदोषविद्विविधवेदनानिग्रहं। निरूहमपि योजयेत्तदनुवासमध्ये पुन:॥ 61॥
1. अनुवासनबस्ति प्रयोग करते हो बाहर आवें तो गुणकारी नहीं होती है। इसलिए, पेट के अंदर थोडी देर ठहरना
अत्यावश्यक है।