Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 189 (book page 117)

वातरोगाधिकार:

188
190
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / वातरोगाधिकार: 117 भावार्थ : निसोत1, त्रिकटु (सोंठ, मिरच, पीपल) सैंधानमक, इनके चूर्ण को एरणडतैल अथवा घी के साथ पीने से, सोंठ, हरीतकी, सैंधानमक इनके कल्क को गरम पानी के साथ व शक्कर पीपल, निसोत के कल्क व चूर्ण को तेल के साथ सेवन करने से विरेचन होकर पक्वाशयगत वात दूर हो जाता है। विरेचन फल सुट्टष्टिकरमिष्टमदिं्रियबलावहं बुद्धिकृत्। शरीरपरिवृद्धिमिद्धमनलं वयस्थापनम्॥ विरेचनमिहातनोति मलमूत्रदोषोद्धव-क्रिमिप्रकरकुष्टकोष्ठगतदुष्टरोगापहम्॥ 42॥ भावार्थ : विरेचन से दृष्टि ती़ण होती है, इन्द्रियों का बल बढता है, बुद्धि की वृद्धि होती है। शरीर की शक्ति बढती है, अग्नि बढती है। दीर्घायुष्ी हो जाता है एवं मलमूत्र के दोषों से उत्पन्न होने वाले रोग, क्रिमिरोग, कुष्ठरोग, कोष्ठगत दुष्टरोग आदि को यह विरेचन दूर करता है। विरेचन के लिए अपात्रा सशोकभयपीडितानतिकृशातिरूक्षकुलान्। श्रमक्लमतृषानजीर्णरुधिरातिसारान्वितान्॥ शिशुस्थविरगर्भिणीविदितमद्यपानादिकान-संस्कृतशरीरिण: परिहरेद्विरेकैस्सदा॥ 43॥ भावार्थ : शोक व भय से पीडित, अतिकृश, अतिरुक्ष, अत्यन्त कुलित, श्रम, कर्म, तृषा, अजीर्ण, रक्तातिसार से युक्त, बाल, वृद्ध, गर्भिणी, मद्यपायी, स्वेहन, स्वेदन आदि से असंस्कृत शरीर वाले इत्यादि प्रकार के लोगों को विरेचन नहीं देना चाहिए। विरेचनापवाद तथा परिहतानपि प्रबलपित्तसन्तापिता-नतिक्तिमिगतोदरानपि च मूत्राविष्टाम्भिन:॥ सितत्रिाकटुचूर्णकैरहिमवारिणा वान्वितै-स्त्रिवृल्लवणनागरैमृदुविरैचनैर्योजयेत्॥ 44॥ भावार्थ : ऊपर विरेचन के लिए निष्ोध किए हुए रोगी भी यदि प्रबल पित्तोद्रेक से संतप्त हो, उदर में क्रिमियों की अत्यधिकता हो, मूत्रबद्ध हो तो उनको शक्कर त्रिकुट के चूर्ण को गरम पानी में मिलाकर विरेचन देना चाहिए अथवा निसोत, नमक, सोंठ के कषाय से चूर्ण से मृदु विरेचन कराना चाहिए। सर्वशरीरगत वातचिकित्सा समस्ततनुमाशिं्रतं पवनमुग्रमास्थापनै:। प्रवृद्धमनुवासैनरिह जयेद्यथोक्रक्तमात्॥ निरूह इति सर्वदोषहरणात्तथास्थापनं। वयस्थितिनिमित्ततोःर्थवशतो निरुक्रं मया॥ 45॥ 1. यहाँ निसोत आदि कितना प्रमाण लेना चाहिए। इसका उल्लेख नहीं किया है। आयुर्वेदशास्त्र का नियम है कि जहाँ औषधि प्रमाण नहीं लिखा हो वहाँ सबको समभाग (बराबर) लेना चाहिए। इसलिए यहाँ और आगे भी ऐसे स्थानों में समभाग ही ग्रहण करें।