Skip to content

Chapter 8 · Treatment of vata diseases

PDF page 184 (book page 112)

वातरोगाधिकार:

183
185
Open chapter 8 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / वातरोगाधिकार: 112 का रोग कहते हैं। इसी प्रकार उक्र क्रम से वात रक्त के विकार से अपने-अपने नाम के समान पाद में अनेक रोग होते हैं। वातरक्त असाध्य लक्षण स्फुटं स्फुटति भिन्नसासृतरसं तथा जानुतस्तदेतदिह वातशोणितमसाध्यमुक्तं जिनै:। यदेतदिह वत्सराननुगतं तद्याप्यमित्यथोत्तरमिह क्रियां प्रकटयमि सद्धेषजै:॥25॥ भावार्थ : वह अच्छी तरह फूटकर जिस समय उससे व घुटने से रक्त रस का स्राव होने लगे, उस वातरक्त को असाध्य समझाना चाहिए। एक वर्ष से पहले साध्य है, उसके बाद याप्य हो जाता है। अब हम वातरोगों की चिकित्सा का वर्णन श्रोष्ठ औषधियों के साथ -साथ करेंगे। वातरोग चिकित्सा वर्णन की प्रतिज्ञा त एव तनुभृeणस्य सुरुासंपदां नाशका:। स्फुरद्विषमनिष्टुराशनिविषोपमा व्याध्य:॥ महाप्रलयवातोपमशरीरवातोद्धवा। मया निगदितास्ततास्तु विधिरुच्यते तeत:॥26॥ भावार्थ : शरीर में उत्पन्न होने वाले वात रोग प्राणियों के सुख सम्पत्तियों को नाश करने वाले हैं। भयंकर बिजली व विष के समान हैं, इतना ही नहीं, महाप्रलय काल के प्रचणड मारुत के समान है। इसलिए उनका प्रतिकार शास्त्रोक्र क्रम से यहाँ कहा जाता है। आमाशयगत वातरोग चिकित्सा अथ प्रकुपितेःनिले सति निजामसंराशये। प्लुतं सलवणोष्णतोयसहितं हितं पाययेत्॥ ससधैंवसुखोष्णतैलपारीदिग्धगात्रां नरं। कुधान्यसिकतादिसोष्णशयने तदा स्वेदयेत्॥ 27॥ भावार्थ : आमाशय में वात प्रकुपित होने पर,(उसको जीतने के लिए) वमन कराना चाहिए, उसकी विधि इस प्रकार है। उस रोगी को, सबसे पहले सैंधानमक मिला हुआ, सुखोष्ण तैल से मालिश करा कर(इस विधि से स्नेहन1 कराकर) कुधान्य,वालु आदि से व उष्ण(कम्बल आदि) शयन में सुलाकर स्वेदन करें। तत्पश्चात् वमन कराने के लिए, गरम पानी में सैंधा नमक भिगोकर पिलाना चाहिए। स्नेहपान विधि त्रिारात्रामिह पाययेन्मृदुतरोदरं पित्ततस्तथैव कफतोपि मध्यममिहैव पंचान्हिकम्॥ स्ववातकृतनिष्ठुरोरुखरकोष्ठमप्यादराद्रिनान्यपिच सप्त सर्वविंधिषु क्रमोःयं स्मृत:॥28॥ भावार्थ : घृत तैल आदि किसी स्निग्ध पदार्थ को सेवन कराकर, शरीर को चिकना बना देना यही स्नेहन है। इसकी विधि इस प्रकार है। शरीर में पित्त की अधिकता से मृदुकोष्ठ, कफ की 1. वमन विरेचन आदि प्रत्येक पंचकमोँ को करने के पहले स्नेहन और स्वेदन क्रिया करनी चाहिए, ऐसा आयुर्वेद शास्त्र का नियम है। स्नेहन-स्वेदन पूर्व कर्म हैं।