Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / वातरोगाधिकार:
111
में होने वाले रोगों को उत्पन्न करता है। वही वायु शरीर के अवयव में प्राप्त हो तो तत्तदवयवों में सूजन,
शूल आदि अनेक रोगों को उत्पन्न करता है। इस वात के विषय में विशोष कहने से क्या? स्थान आदि
भेदों के कारण जो रोग भेद होता है उनके अनुसार प्रकट होने वाले अन्यान्य लक्षणों से संयुक्त, विष,
बिजली जैसे शीघ्र प्राणघातक अनेक रोगों को वह वात पैदा करता है। इन सर्व वातरोगों में (मुख्यतया)
एक बात को जीतना पडता है। अतएव सबके लिए एक ही चिकित्सा है, ऐसा पूर्वाचायोँ का अभिमत है।
वातरक्त का निदान, संप्राप्ति व लक्षण
विदाहिरससंयुतान्यतिविदाहिकाले भृशं। निष्ोव्य कटुभोजनान्यतिकटूष्णरूक्षणयपि॥
रथाश्वतरवाजिवारणखरोष्ट्रवाहादिकांशिचरं समधिरु ह्य शीघ्रमिह गच्छतां देहिनाम्॥ 21॥
विदाहकृतदुष्टशोणितमिहांतत: पादयो:। करोति भृशमास्यशोफमखिलाXदु:खावहम्॥
सवातरुधिरेण तोदनविभेदनास्पर्शनैर्विशोषणविशोषणैर्भवत एव पादै नृणां॥22॥
भावार्थ : गर्मी के समय में विदाही अन्नों को सेवन करने से, कटुभोजन, अतिकटूष्ण तथा रूक्ष
आहारों को अत्यधिक सेवन करने से, एवं रथ, घोडा, हाथी, ऊंट आदि सवारी पर बहुत देर तक
चढकर दैडाने से रक्त विदग्ध होता है तथा वायु भी प्रकुपित होता है। वह-विदग्धरक्त जिस समय वायु
के मार्ग को रोक देता है तो वह अत्यधिक प्रकुपित होकर और रक्त को दूषित कर देता है। तब रक्त
दोनों पादों में संचय होता है। इसी से सम्पूर्ण अंगों में दु:ख उत्पन्न करने वाली सूजन हो जाती है। उस
समय दोनों पाद तोदन, भेदन आदि पीडा संयुक्त स्पर्शनासह होते हैं और सूख भी जाते है। इस को
वातरक्त कहते हैं।
पित्त कफ युक्त व त्रिादोषज वात रक्त का लक्षण
सपिक्ररुधिरेण सोष्णमृदुशोफदाहान्वितै। शरीरतरकणडुनै गुरुघनै च सश्लेष्मणा॥
सपित्तकफमारुतैरभिहते च रक्ते तथा। भवंति कथितामया विहितपादयै:प्राणिनाम्॥23॥
भावार्थ : वह यदि पित्त से युक्त हो तो पाद उष्ण, मृदु, सूजन व दाह से युक्त होते हैं। यदि कफ
सहित हो तो खुजली से युक्त, भारी एवं घन (सूजन, होते है एवं पित्त, कफ, वात से युक्त हो जाये,
तो तीनों विकारों से उत्पन्न लक्षण) उसमें पाये जाते हैं।
क्रोष्टुकशीर्ष लक्षण
स्थिरप्रबलवेदनासहितशोफमत्यायतं। करोति निजजानुनि प्रथिततीव्रसत्क्रोष्टुक-॥
शिर: प्रतिममित्यनेकविधवातरक्तामया। यथार्थकृतनामका: प्रतिपदं मया चोदिता:॥ 24॥
भावार्थ : इसी वातरक्त के विकार से जानुवों में जो अत्यन्त वेदना से युक्त अत्यन्त आयत सूजन
उत्पन्न होती है, वह क्रोष्टुक (गीदड) के मस्तक के समान होती है। इसलिए उसे क्रोष्टुकशीर्ष1 नाम
1. गीदड के मस्तक के समान