Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
16
शरीर में होना शक्य नहीं है। खनिज द्रव्य के रासायनिक कल्प (Chemical Compounds) का भी
शरीर में शोषन होना कठिन होता है। इसलिए खनिज या इतर निरिन्द्रिय द्रव्य पर सेन्द्रिय वनस्पति के अनेक
पुट भावना से संस्कार किया जाता है। हेतु यह है की सेन्द्रिय द्रव्यों के संयोग से उनका शरीर में अच्छी तरह
शोषन हो जाय। आयुर्वेद का रस शास्त्र इस प्रकार की संस्कार क्रिया से अोतप्रोत भरा हुआ है। रस शास्त्र पर
जैनाचायोँ ने बहुत परिश्रम किया है। आज जो अनेकानेक सिद्धैषध, आयुर्वेदीय वैद्य प्रचार में लाते
हैं, वह जैनाचार्य व बैद्धों की नितांत प्रतिभा व अविश्रांत परिश्रम का फल है। अनेक प्रतिभावान,
त्यागी, विरागी, आचायोँ ने जन्म भर विचार पूर्वक परिश्रम, प्रयोग पूर्वक अनुभव लेकर अनेक
औषध रत्नों का भंडार संग्रहित कर रखा है। रसशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र, निघंटु व
औषधि गुणधर्म शास्त्र वगैरह अनेक शास्त्रों का निर्माण अप्रतिम रूप कर इन आचायोँ ने आयुर्वेद
जगत् पर बडा उपकार किया है।
रोग की चिकित्सा करते हुए अनेक भिन्न-भिन्न तत्वों का अवलंबन आयुर्वेद में किया है। बृंहण व
लंघन चिकित्सा करते हुए अनेक भिन्न-भिन्न प्रक्तियाओं का उपयोग किया है। अद्रव्यभूत चिकित्सा व द्रव्यभूत
चिकित्सा ये दोनों दोष प्रत्यनिक चिकित्सा पद्धति पर अवलंबित है। शरीर में दूषित दोषदृष्टि को दूर कर अर्थात्
दोष वैषम्य व उससे आगे के दोषों के नाश कर धातु साम्य प्रवृत्ति करना यह चिकित्सा का मुख्य मर्म है। इस
ध्रुवतत्व को सामने रख कर ही आयुवेर्दिय सूत्र और उससे संचालित पद्धति का विकास हुआ है। वह चिकित्सा
निशिचत, कार्यकारी व शास्त्रीय है। दोषों के अनुरोध से चिकित्सा की जाए तो रोगी अच्छी तरह व शीघ्र स्वस्थ
होता है एवं धातुसाम्यावस्था शीघ्र आकर उसका बल भी जल्दी बढता है। मांस वृद्धि शीघ्र होकर रुग्णावस्था
अधिक समय तक टिकती नहीं। समस्त वैद्य व डॉक्टर बंधुओं से निवेदन है कि वे इस प्रकार की दोष प्रत्यनीक
चिकित्सा पद्धति का अमयास करें व उस प्रचार में लाने का प्रयत्न करें, तो उनको सर्वत्र यश निशिचत रूप से
मिलेगा।
अब आयुर्वेद के स्वास्थ्य संरक्षाण शास्त्र के सम्बन्ध में थोडा-सा परिचय देकर इस विस्तृत प्रस्तावना
का उपसंहार करेंगे।
आयुर्वेद के दो विभाग हैं। एक स्वास्थ्यानुवृत्तिकर व दूसरा रोगोच्छेदकर उनमें रोगोच्छेदकर शास्त्र
का ऊहापोह ऊपर संक्षेप में किया गया है। स्थास्थ्यानुवृत्तिकर शास्त्र या जिसे आरोग्य शास्त्र के नाम से भी
कहा जा सकता है, उसका भी विचार आयुर्वेद शास्त्र ने किया है। जल, वायु, रहने का स्थान, काल इत्यादि का
विचार जानपदीक आरोग्य में करना पडता है। अन्न, जल, विहार, विचार-आचार आदि का विचार व्यक्तिगत
आरोग्य में करना पडता है। स्वास्थ्य का शरीर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य व ऐन्द्रियिक स्वास्थ्य इस प्रकार
तीन भेद हैं। केवल रोगराहित्य का नाम स्वास्थ्य नहीं है। अपितु शरीरस्थ सर्वधातु1 समता, समाग्नि रहना, धातु
क्रिया व मल क्रिया सम रहना, मन व इन्द्रिय सम रहकर वृद्धि प्रकर्षक उत्कृष्ट प्रकार से रहना, इसे स्वास्थ्य
कहते हैं। वातादिक त्रिधातुओं के प्रकृतिभूत रहने पर आरोग्य टिकता है। (तेषां प्रकृतिभूतानां तु खलु वातादीनां
फलमारोग्यम्)
1. समदोष: समाग्निश्च समधातुमलक्रिय:।
प्रसन्नत्मेंद्रियमन: स्वस्थ इत्यभिधीयते॥ वाग्भट