Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
15
करनी पडती है।
चिकित्सा शास्त्र का प्रधान आधार निदान है। निदान शब्द का अर्थ “मूल कारण” ऐसा होता है।
परन्तु शब्दार्थ के योग रुढार्थ से वह रोग परक्षिाण इस अर्थ में प्रयुक्त होता है।
आयुर्वेदीय निदान में मुख्यत: दोष दृष्टि का विचार करना पडता है। भिन्न-भिन्न अनेक प्रकार के
कारणों से दोष दृष्टि होती है। दोषों का चय, प्रकोप व प्रसर होते हैं। दोष भिन्न-भिन्न दूष्यों में जाते हैं। दोषदूष्य
संयोग होता है। उसके बाद भिन्न-भिन्न स्थान दुष्ट होते हैं। उसका कारण दोषों का स्थान-संश्रय है। किसी भी
कारण से दोषों की दृष्टि होती है। इसलिए निदान करते हुए पहले कारणों का ही विचार करना पडता है। दोषों
का स्थान संश्रय होने के पहले चयादिक होते हैं। तब निशिचत रोग स्वरूप आता है। इस समय रोग के पूर्व
लक्षण प्रकट होते हैं। इसलिए निदान करते हुए पूर्व रूप या पूर्व लक्षणों पर विचार करना पडता है। इसके
अनंतर दोष दूष्य संयोग होकर स्थान संश्रय होता है व सर्वलक्षण स्पष्ट होते हैं। रोग निदान में लक्षणों का
विचार बहुत गहरी व बारीक दृष्टि से एवं विवेक पूर्वक करना पडता है। भावना अर्थात् मन से जानने के लक्षण
व शारीरिक लक्षण इस प्रकार लक्षण दो प्रकार के हैं। दोष द्रव्य व शरीर संधारक धातुओं में संघर्षन होने से
लक्षण उत्पन्न होते हैं। मानसिक लक्षण भी उसी से प्रकट होते हैं। नवीन रोगों में लक्षण बहुत जल्दी मालूम होते
हैं और रोगी भी उन लक्षणों को झाट कह सकता है। परन्तु पुराने रोगों के लक्षण बहुत गूढ रहते हैं और रोगी को
भी उन्हें स्पष्टतया समझाने में दिक्कत होती है। सो उसके लिए उपशय1 (सात्म्य) व अनुपशय के प्रयोग से
लक्षणों को जान लेना चाहिए। (गुढलगिं व्याधि उपशयानुपशयामयां परक्षिोत) इन चार साधनों से रोग की
संप्राप्ति (Pathology) को जान लेनी चाहिए। निदान, पूर्वरूप या पूर्वलक्षण, रूप, उपशय, व संप्राप्ति, इनको
निदान पंचक कहते हैं। दर्शन, स्पर्शन व प्रशन, इन साधनों से एवं निदान पंचकों के अनिरोध से रोगों की परीक्ष
करें। रोग परीक्ष होकर रोग निशिचति होने पर, उस पर रान पूर्वक चिकित्सा तत्व के आधार पर निशिचत
औषधियों की योजना या उपचार जो हो सो करे। ध्रुव आरोग्य को प्राप्त करा देना यह आयुर्वेदीय चिकित्सा का
ध्येय है। चिकित्सा करते हुए दैवव्यपाश्रय, युक्तीव्यपाश्रय व सत्वावजय इनका अवलंबन करना पडता है।
द्रव्यभूत चिकित्सा व अद्रव्यभूत चिकित्सा इस प्रकार चिकित्सा के दो भेद हैं। द्रव्यभूत चिकित्सा में औषध व
आहारों का नियम पूर्वक उपयोग करना पडता है। अद्रव्यभूत चिकित्सा में साक्षत् औषध व आहार के प्रयोग
की आवश्यकता नहीं होती है। रोगों की आवश्यक सूचना देना व मंत्र, बली, होम वगैरह का बाह्यत: उपयोग
करना पडता है। आयुर्वेद ने औषध का उपयोग बहुत बडे प्रमाण में, अचूक, निशिचत व बिना श्रम के किया है।
औषध में प्राणयंग, वनस्पति, खनिज वस्तु व दूध वगैरह पदाथोँ का उपयोग किया है। कल्याणकारक ग्रंथ में
प्राणयंग का विशोष उपयोग नहीं है। कस्तूरी गोराचन सदृश्य प्राणियों के शरीर से मिलने वाले अपितु प्राणियों के
कष्ट न होकर प्राप्त होने वाले पदाथोँ का उपयोग किया है। वनस्पति, खनिज व इतर द्रव्यों का उपयोग करते
हुए उनका रस, विपाकवीर्य व प्रभाव का आयुर्वेद ने बहुत सुंदर विवेचन किया है। वनस्पति के अनेक कल्प
बनाकर उनका उपयोग किया गया है। खनिज द्रव्यों को जैसे के तैसे औषध के रूप में देने से उनका शोषण
1. गूढलिंग परीक्ष के लिए जो औषधों का प्रयोग, अन्न व विहार होता है, उसे उपशय कहते हैं। वह छह प्रकार का होता है।
1. हेतुविपरीत 2. व्याधिविपरीत 3. हेतू व्याधिविपरीत 4. हेतूविपर्यस्तार्थकारी 5. व्याधिविपर्यस्तार्थकारी
6. हेतूव्याधिविपर्यस्तार्थकारी॥