Skip to content

Front matter · Introduction and table of contents

PDF page 17

16
18
Open front matter as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

17 वातादिकों के साम्य पर स्वास्थ्य अवलंबित है। जिससे स्वास्थ्य टिककर रहेगा ऐसा वर्तन प्रति नित्य करें, इस प्रकार आयुर्वेद का उपदेश है। आहार, स्वप्न व ब्रहाचर्य ये आरोग्य के मुख्य आधार हैं। हितकर आहार व विहार के कारण रोगोत्पत्ति न होकर आरोग्य कायम रहता है। स्वास्थ्य प्राप्त होता है। किसी भी कार्य को करते हुए विचार पूर्वक करना, समबुद्धि रखकर चलना, सत्य पर रहना, क्षमावान रहना, इंद्रियभोगों पर अनासक्र रहना व पूर्वाचायोँ के आदेशानुसार सुमार्ग का अवलंबन करना, इन बातों से इंद्रिय स्थास्थ्य बना रहता है। ब्रहाचर्य व मानसिक संयम से विशोषत: सकलेन्द्रियार्थ संयम से मानसिक स्थास्थ्य टिकता है। शुक्र धातु अोज व परम अोज ये शरीर के मुख्य प्रभाव हैं। ब्रहाचर्य पालन से शरीर में ये जमकर रहते हैं। शरीर का अोज अत्यन्त बुद्धिवर्धक, स्मृतिवर्धक, बलदायक होने से ब्रहाचर्य पालन से बुद्धि अधिक तेजस्वी होती है। स्मृति तीव्र बनी रहती है। शरीर का बल व तेज उत्तम होता है। वह मनुष्य बडा पराक्रमी शूर व वीर होता है। अपने आर्य शास्त्रों में ब्रहाचर्य के महत्व का वर्णन किया है, वह सत्य है। ब्रहाचर्य का पालन विवाह के बाद भी करना चाहिए। ब्रहाचर्य से रहकर धर्म संतति को चलाने के लिए, पुत्र की कामना से ही स्त्री सेवन करना चाहिए। केवल विषय वासना की पूर्ति के लिए आसक्र होना, यह व्यभिचार है। इस प्रकार शास्त्रों का आदेश है। जैनाचायोँ ने स्वदारसंतोषव्रत (ब्रहाचर्य) का उपदेश करते हुए स्व स्त्री में भी अत्यासक्री रखने की मनाही की है। यदि ब्रहाचर्य के इस उद्रेश्य को ल़य में रखकर संयम का पालन करें तो मनुष्य का शरीर व मन अत्यन्त स्वस्थ व सुदृढ बन सकते हैं। सारांश यह है की युक्त आहार, विहार व ब्रहाचर्य के पालन से आजन्म स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की प्राप्ति होती है। आयुर्वेद में और उसी का कल्याणकारक ग्रंथ होने से उस में रोगच्छेदकर शास्त्र का व स्वास्थ्यनुवृत्तिकर शास्त्र का बहुत विस्तृत सुंदर विवेचन किया गया है। 1. तच्चा नित्यं प्रयुंजीत स्वास्थ्यं येनानुवर्तते। अजातानां विकाराणामनुत्पतिकरं च यत्॥ चरकसूत्र अ.5/10