Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
14
कारण से शरीर संधारक धातुओं में वैषम्य होता है एवं दोषोत्पत्ति होती है और दोषों के चय प्रकोपादिक के
कारण से रोगोत्पत्ति होती है। इस प्रकार आयुर्वेद का रोगोत्पत्ति के सम्बन्ध में अभिनव सिद्धान्त है। रोग की
चिकित्सा करते हुए इस अभिनव सिंद्धान्त का बहुत उपयोग होता है। जिस1 विशिष्ट क्रिया के कारण से शरीर
के धातु सम अवस्था में आयेंगे, उस प्रकार की क्रिया करना, यही चिकित्सा का रहस्य है। धातु साम्य करने की
क्रिया करने से धातुओं में समता आती है। धातु वैषम्योत्पादक कारणों से धातुओं में विषमता उत्पन्न होकर दोष
रोगादिक उत्पन्न होते हैं। चिकित्सा शास्त्र का सर्व विस्तार, अनेक प्रकार की प्रक्तियायें व पद्धति, ये सभी इसी
एक सूत्र के आधार पर अवलंबित हैं। इसका बहुत विस्तार व सुंदर विवेचन के साथ सांगोपांग कथन
कल्याणकारक ग्रंथ में किया गया है।
धातु वैषम्य को नष्ट कर समता को प्रस्तापित करना यही चिकित्सा का ध्येय है और वैद्य का भी यही
कर्तव्य है। विषम2 हेतुओं का त्याग व समोत्वोत्पादक कारणों का अवलंबन करना ही चिकित्सा का मुख्य सूत्र
है, यह ऊपर कहा ही है। इस सूत्र का अवलंबन कर ही वैद्य को चिकित्सा करनी पडती है।
चिकित्सा करते हुए दूष्य3, देश, बल, काल, अनल, प्रकृति, वय, सत्व, सात्म्य, आहार व पृथक् पृथक्
अवस्था, इनका अवश्य विचार करना पडता है।
दूष्य का अर्थ रसरक्तादि स्थूल धातु। इनमें दोषों के कारण से दूषण आता है। जिस प्रदेश में अपन रहते
हैं, वह देश कहलाता है। यह जांगल, आनूप व साधारण के भेद से तीन प्रकार है। शरीर शक्ति को बल कहते
हैं। यह कालज, सहज व युक्ति कृत के भेद से तीन प्रकार है। काल शीत, उष्ण व वर्षा के भेद से तीन प्रकार का
है। अग्नि का अर्थ पाचकाग्नि। वह मंद, ती़ण, विषम व समाग्नि के भेद से चार प्रकार का है। इनमें समाग्नि
श्रोष्ठ है।
शरीर को मूल स्थिति में संभाल रखने का अर्थ प्रकृति है। शुक्र (पुंबीज) व आर्तव (स्त्री बीज) के
संयोग से बीज धातु बनता है। बीज धातु भी जिस प्रकार स्थिति हो उस प्रकार शरीर बनता है। इसी के कारण
से शरीर की प्रकृति व मन का स्वभाव बनता है। वात धातु से वात प्रकृति बनती है। इसी प्रकार अन्य धातुओं
के बलाबल की अपेक्ष तत्तद्वातुओं की प्रकृति बनती है।
वय बाल, तारुणय व वाधर्यक्य के भेद से तीन प्रकार की है। सत्व का अर्थ मन व सहनशक्ति। आहार,
आदतें व शरीर के अनुकूल विहार आदि का विचार करना सात्म्य कहलाता है। आहार व रोग की विविध
अवस्थाओं को (आम, पक्क व पच्यमान वगैरह) ध्यान में लेकर उनका सू़म विचार करके ही चिकित्सा
1.
याभि: क्रियाभिर्जायंते शरीरे धातव: समा:।
सा चिकित्सा विकाराणां कर्मतद्धिषजां स्मृतम्॥ चरक सूत्र अ.
2.
त्यागाद्विषमहेतूनां समानां चोपसेवनात्।
विषमा नानुबधनंति जायंते धातव: सम:। चरकसूत्र
3.
दूष्यं देशं बलं कालमनलं प्रकृति वय:।
सत्वं सात्म्यं तथाहारमवस्थाश्च पृथग्विधा:।
सू़मसू़मा: समी़यैषां दोषैषधनिरूपणो।
यो वर्तते चिकित्सायां न स स्खलात जातुचित्॥ अ सं सूत्र 12