Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
13
हैं। मल का भी स्थूलमल (पुरीष, मूत्र, स्वेद वगैरह) व अत्यन्त सू़म मल (मलानामतिसू़माणां दुलँ़य
लक्षयेत़्ायम्) इस प्रकार दो भेद हैं। मथितार्थ यह हुआ की शरीर संधारण करने वाले धातु (धारणाद्वातव:)
शरीर को दुषित करने वाले दोष, (दूषणाद्रोषा:) व शरीर को मलिन करने वाले मल (मलिनीकरनान्मला:) इस
प्रकार तीन द्रव्यों से शरीर बना हुआ है। इसीलिए कहा है कि दोषधातुमलमूलं हि शरीरम:। धातु के समान दोष
भी शरीर में रहते ही हैं। वे अत्यन्त सिन्नध वास करते हैं। शरीर क्षण भर भी व्यापार रहित नहीं रह सकता है।
निद्रावस्था में भी शरीर व्यापार चालू ही रहता है। परन्तु कुछ व्यापार बंद रहते हैं। उतनी ही उसे विश्रांति
समझानी चाहिए। शरीर के व्यापार होते हुए धातुओं में कुछ वैषम्य उत्पन्न होता ही है। वात, पित्त, कफ के
व्यापार में उन-उन धातुओं का व्यय होता ही रहता है। उससे उनमें वैषम्य उत्पन्न होता है व दोषद्रव्य का
निर्माण होता है। धातु दोष सिन्नध्यवास करते हैं। जब तक धातुद्रव्यों का बल आदिक रूप से रहता है, तब तक
स्वास्थ टिकता है। दोष द्रव्यों का बल बढने पर वे धातुओं को दूषित करते हैं व स्थास्थ्य को बिगाडते हैं। दोष
व मलों से शरीरसंधारक धातु दूषित होते हैं व रोग उत्पन्न होता है। इस प्रकार धातु-दोष मीमांसा है।
असात्म्येन्द्रियार्थसंयोग, प्ररापराध व परिणाम अथवा काल ये त्रिविध रोग के कारण होते हैं।
(असात्म्येन्द्रियार्थसंयोग: प्ररापराध परिणामश्चेति त्रिविधं रोग कारणम्) असात्म्येन्द्रियार्थसंयोग से स्पर्श
कृतभाव विशोष उत्पन्न होते हैं। स्पर्शकृतभाव विशोषों से त्रिधातु व मन पर परिणाम होता है एवं दोष उत्पन्न होते
हैं। प्ररापराध का मन पर प्रथम परिणाम होता है। बाद में शरीर पर होता है। तब दोष वैषम्य उत्पन्न होता है।
काल का भी इसी प्रकार शरीर व मन पर परिणाम होकर दोषोत्पत्ति होती है एवं दोषों का चय, प्रकोप, प्रसर व
स्थान संश्रय होते हैं। उससे संरभ, शोथ, विद्रधि, व्रण, कोथ होते हैं। दोषों की इस प्रकार की विविध अवस्था
रोगों के नियमितकारण व दोष दूष्य संयोग अनियमितकारण और विष, गर, सेन्द्रिय-विषारी क्रिमिजंतु इत्यादिक
रोग के निमित्त कारण हैं।
आधुनिक वैद्यक शास्त्र में जंतु शास्त्र का उदय होने से रोग के कारण में निशिचतपना आ गया है, इस
प्रकार आधुनिक वैद्यों का मत है। जंतु के मिलने मात्र से ही वह उस रोग का कारण, यह कहा नहीं जा सकता।
कारण की कितने ही निरोगी मनुष्यों के शरीर में जंतु के होते हुए भी वह रोग नहीं देखा जाता है। जंतु तो केवल
बीज सदृश्य है। उसे अनुकूल भूमि मिलने पर वह बढता है। उससे सेन्द्रिय, विषारी, जंतु बनता है व रोग उत्पन्न
होता है। परन्तु अनुकूल भूमि न रहने पर अर्थात् जंतु की वृद्धि के लिए अनुकूल शारीरिक परिस्थिति नहीं रहने
पर, ऊसर भूमि पर पडे हुए सरय बीज के समान जंतु बढ नहीं सकता है और रोग भी उत्पन्न नहीं कर सकता है।
यह अनुकूल परिस्थिति का अर्थ ही दोष दुष्ट शरीर है। कॉलरा व प्लेग सरीखे भयंकर रोगों में भी बहुत थोडे
लोगों को ही वह रोग लगते हैं। सबके सब उन रोगों से पीडित नहीं होते। इसका कारण ऊपर कहा गया है,
अर्थात् जंतु तो इतर निमित्तकारण के समान एक निमित्त कारण है।
काल1, अर्थ व कर्म या असात्म्येन्द्रियार्थसंयोग, प्ररापराध व परिणाम इनके हीन मिथ्यात्वी योगों के
1.
कालार्थकर्मणां योगो हीनमिथ्यातिमात्रक:।
सम्यग्योगश्च विर्ोयो रोगारोग्यैकंकारणमं॥ अ.ह्.सू 1