Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अन्नपानविधि:
63
भावार्थ : जो भूमि अत्यन्त कठिन व भारी हो, जिसका वर्ण, काला व श्याम हो, जहाँ अधिक
पत्थर, अधिक बडे-बडे तृण वृक्ष और स्थूल सस्यों से युक्त हो, तो उस भूमि को, अत्यधिक पृथवी गुण
युक्त समझाना चाहिए। वहाँ का जल, पृथवीगुण के बाहुल्य से, खट्टा व खारा स्वाद वाला होता है।
क्योंकि जिस भूमि का गुण जैसा होता है, तदनुकूल ही सभी पदार्थ होते हैं।
जलगुणाधिक्य भूमि एवं वहाँ का जलस्वरूप।
शिशिरगुणसमेता संततो यातिशुक्ला। मृदुतरतृणवृक्ष स्निग्धसस्या रसाढच्या॥
जलगुणबहुतेयं भूस्तत: शुक्लमंभो। मधुररससमेतं मृष्टमिष्टं मनोराम्॥ 4॥
भावार्थ : जो भूमि शीतगुण से युक्त है, सफेद वर्ण वाली है, कोमल तृण व वृक्षों से संयुक्त
है तथा स्निग्ध और रसीले सस्य सहित है, वह जलगुण अधिक वाली भूमि है। वहाँ का जल सफेद,
स्वच्छ, मधुर रस संयुक्त (इसलिए) स्वादिष्ट, और मनोरा होता है।
वाताधिक्य भूमि एवं वहाँ का जलस्वरूप
परुषविषमरूक्ष - बभ्रुकापोतवर्णा। विरसतृणकुसस्या कोटरप्रायवृक्ष ॥
पवनगुणमयी स्यात्सा मही तत्र तोयं। कटुक खलु कषायं धूम्रवणँ हि रूपम्॥ 5॥
भावार्थ : जहाँ की भूमि कठिन हो, ऊँ ची-नीची विषम रूप से स्थित हो, रूक्ष हो भूरे वर्ण
की हो, कबूतरी रंग की हो और जहाँ के तृण प्राय: रस रहित हों, कुसस्य से युक्त हो एवं वृक्ष प्राय:
कोटरों से युक्त हों, वह भूमि अधिक वायु गुण वाली है। ऐसी भूमि में उत्पन्न होने वाला जल कडुवा
होता है कषायला होता है, उसका वर्ण धुआँ जैसा होता है।
अग्निगुणाधिक्यभूमि एवं वहाँ का जलस्वरूप
बहुविधवरवर्णात्यंत- धातूष्णयुक्ता। प्रविमलतृणसस्या स्वल्पपाणडुप्ररोहा॥
दहनगुणधरेयं धारिणी तोयमस्यां। कटुकमपिच तिक्तं भासुरं धूसराभं॥ 6॥
भावार्थ : जो बहुत प्रकार के श्रोष्ठ वर्ण, व उष्ण धातुओं से संयुक्त, निर्मल तृण व सस्य सहित
हो और जहाँ थोडे सफेद अंकुर हों, ऐसी भूमि, अग्नि गुण से युक्त होती है। ऐसी भूमि में उत्पन्न जल
(चिरपरा) व कडुआ रस वाला होता है तथा उसका वर्ण भासुर व धूसर है।
आकाशगुणयुक्त भूमि एवं वहाँ का जलस्वरूप
समतलमृदुभागाश्वभ्रमत्यंबुदाभा। विरलसरलसज्जाप्रांशुवृक्षभिरामा॥
वियदमलगुणाढच्या भूरिहाप्यंबुसवँ। व्यपगतरसवर्णोपेतमेतत्प्रधानम्॥ 7॥
भावार्थ : जो भूमि, समतल वाली हो, अर्थात ऊँची-नीची न हो, मृदु हो छिद्र व खडुे से युक्त
न हो विरल रूप से स्थित सरल, सान, आदि ऊँचे वृक्षों से सुशाेभित हो तो उस भूमि को श्रेष्ठ आकाश
के गुणों से युक्त जानना चाहिये इस भूमि में उत्पन्न जल, विशोष (खास) वर्ण व रस से रहित है। यही