Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
अथ पंचमपरिच्छेद:
द्रवद्रव्याधिकार
मंगलाचरण।
अथ जिनमुनिनाथं द्रव्यतत्वप्रवीणं। सकलविमलसम्यग्राननेत्रं त्रिणोत्राम्॥
अनुदिनमभिवंद्य प्रोच्यते तोयभेद:। क्षितिजलपवनाग्न्याकाशभूमिप्रदेशै:॥1॥
भावार्थ : अब हम जिन और मुनियों के स्वामी द्रव्य स्वरूप के निरूपण करने में कुशल,
सकल निर्मल केवलरानरूपी नेत्र से युक्त, सम्यग्दर्शनरानचारित्र रूपी तीन नेत्रों से सुशोभित, भगवान्
अर्हत्परमेष्ठी को नमस्कार कर, पृथवी, जल वायु अग्नि आकाश गुणयुक्त भूमिप्रदेश के लक्षण के साथ,
तत्तद्धूमि में उत्पन्न जल का विवेचन करेंगे, ऐसा श्री आचार्य प्रतिज्ञा करते हैं।
रसों की व्यक्तता कैसे हो ?
अभिहितवरभूतान्योन्यसर्वप्रवेशोःप्यधिकतरवशोनैवात्रातोयै: रसस्स्यात्॥
प्रभवतु भुवि सवंर् सर्वथान्योन्यरूपं। निजगुणरचनेयं गैणमुख्यप्रभेदात्॥ 2॥
भावार्थ : पृथवी, अप, तेज वायु आकाश ये पाँच भूत, प्रत्येक-पदाथोँ में मधुरादि रसों की
व्यक्तता व उत्पत्ति के लिए कारण हैं। उपर्युक्त पंच महाभूतों के अन्योन्य प्रवेश होने से यदि उसमें जल
का अंश अधिक हो तो वह द्रवरूप में परिणत होता है। इसी तरह पानी में भी रसके व्यक्त करने के
लिए वे ही भूत कारण हैं। लेकिन शंका यह उपस्थित होती है कि जब जल में ये पाँचों भूत एक साथ
अन्योन्य प्रवेशी होकर रहते हैं, तो मधुर आदि खास-खास रसों की व्यक्तता कैसे हो? क्योंकि एक-
एक भूत से एक-एक रस की उत्पत्ति होती है। इस का उत्तर आचार्य देते है कि, जिस जल में जिस भूत
का अधिकांश विद्यमान हो, उस भूत के अनुकूल रस व्यक्त होता है। इसी प्रकार संसार में जितने भी
पदार्थ हैं, उन सबमें पाँचों भूतों के समावेश होते हुए भी, गैण मुख्य भेद से अपनी विशिष्ट विशिष्ट
गुणों की रचना होती है।
अथ जलवर्ग:
पृथवीगुण बाहुल्य भूमिका लक्षण व वहाँ का जलस्वरूप।
स्थिरतरगुरुकृष्णश्यामला खोपलाढच्या। बृहदुरुतृणवृक्ष स्थूलसस्यावनी स्यात्॥
क्षितिगुणबहुलात्तत्राम्लतामेति तोयं। लवणमपि च भूमै क्षेत्रारूपं च सवँ॥ 3॥