Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अन्नपानविधि:
64
प्रधान है। अतएव पीने योग्य है।
पेयापेय पानी के लक्षण
व्यपगतरसगंधस्वच्छ - मत्यंतशीतं। लघुतममतिमेध्यं1 पेयमेतद्धि तोयम्॥
गिरिगहनकुदेशोत्पन्न - पत्रादिजुष्टं। परिह्तमितिचोक्रं दोषजालैरूपेतम्॥ 8॥
भावार्थ : जिस जल में रस और गंध नहीं है, स्वच्छ है एवं अत्यन्त शीत है, हल्का है
बुद्धिप्रबोधक है, वह पीने योग्य है और बडे पहाड, जंगल खोटा स्थान, इत्यादि से उत्पन्न व वृक्ष के
पत्ो इत्यादियों से युक्त जल दोषयुक्त है। उसे नहीं पीना चाहिए।
जल का स्पर्श व रूप दोष।
खरतरमिह सोष्णं पिच्छिलं दंतचव्यँ, सुविदित जलसंस्थं स्पर्शदोषप्रसिद्धम्॥
बहलमलकलंकं शैवलात्यंतकृष्णं। भवति हि जलरूपे दोष एवं प्रतीत:॥ 9॥
भावार्थ : जो पानी द्रवीभूत न हो, उष्ण हो, दांत से चाबने में आता हो, चिकना हो, वह जल
स्पर्श दोष से दूषित समझाना चाहिए एवं अत्यन्त मल से कलंकित रहना, शोवाल से युक्त होने से काला
होना यह जल के रूप में दोष है।
जल का गंध, रस व वीर्य दोष
भवति हि जलदोषोःनिष्टगंधस्सुगंधो। विदितरसविशोषोप्येष दोषो रसाख्य:॥
यदुपहतमतीवाधमान - शूलप्रसेकान्। तृषमपिजनयेत्तत् वीर्यदोषभिपाकं॥ 10॥
भावार्थ : जल में दुगँध रहना अथवा सुगंध रहना यह जलगत गंधदोष है। कोई विशोष रस रहना
(मालूम पडना) यह जलगत रसदोष है। जिस जल को थोडा पीने पर भी, जो आधमान (अफराना)
शूल, जुखाम आदि को पैदा करता है एवं प्यास को भी बढाता है, वह वीर्य दोष से युक्त जानना चाहिए।
जल का पाक दोष
यदपि न खलु पीतं पाकमायाति शीघ्रं। भवति च सहसा विष्टंभिपाकाख्य दोषं:॥
पुनरथकथितास्तु व्यापद: षड्विधास्सत्। प्रशमनमिह सम्यक्कथ्यते तोयवास:॥ 11॥
भावार्थ : जो जल पीने पर शीघ्र पचन नहीं होता है और सहसा, मलरोध होता है यह जल
का पाक नामक दोष है। ऊपर जल में जो 2 छह प्रकार के दोष बतलाये गए उनको उपशमन करने के
जो उपाय हैं, उनको अब यहाँ पर कहेंगे।
जलशुद्धि विधान
कतकफलनिघृष्टं वातसीपिष्टयुक्तं। दहनमुखविपक्वंतप्तलोहाभितप्तं।
दिनकरकरतप्तं चंद्रपादैर्निशीथे। परिकलितमनेकैशशोधितं गालितं तत्॥ 12॥
1. बुद्धिप्रबोधनम्।