Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार
53
शरीर की वृद्धि के लिए कारण है। पचन में भारी है। कफ को उत्पन्न करने वाले है रक्तपित्त को रोकने
वाले है नित्यं ही मल मूत्र व वायु को निकालने वाले है और क्षय रोगियों के लिए हितकर है। राजमाष
(रमास) केवल वात और कफ के उत्पादक हैं।
अरहर आदि के गुण
आढक्य: कफपित्तयोर्हिततमा: किंचिन्मरुत्कोपना:।
मुeास्तत्सदृशास्तथा जवरहरा सर्वातिसारं हिता:।
सूपस्तेषु विशोषतो हितकर: प्रोक्ता मसूरा हिमा:।
सर्वेषां प्रकृतिस्वदेशसमयव्याधिक्रमाद्योजनं॥24॥
भावार्थ : अरहर (तूवर) धान्य कफ और पित्त के लिए हितकारक हैं और जरा वातप्रकोप
करने वाला है। मूंग भी उसी प्रकार के गुण से युक्त हैं एवं जवर को नाश करने वाला है। सर्व अतिसार
(अतिसार रोग दस्तों की बीमारी को कहते हैं) रोग में हितकर।
इनके दाल, जवर, अतिसार में विशोषत: हितकर है। मसूर का गुण ठणडा है। इस प्रकार सर्व
मनुष्यों की प्रकृति, देश, काल, रोग इत्यादि की अच्छी तरह जांचकर उसी के अनुकूल धान्य का प्रयोग
करना चाहिए।
तिल आदि के गुण
उष्णा व्याप्तकषायतिक्तमधुरास्सांग्राहिका दीपना:।
पाके तल्लघवतिला व्रणगतास्संशोधना रोपणा:॥
गोधूमास्तिलवद्यवाश्च शिशिरा बाल्यातिवृष्यास्तु ते।
तेषां दोषगुणान्विचार्य विधिना भोजयास्सदा देहिनाम्॥25॥
भावार्थ : तिल उष्ण होता है। कषाय और मीठा है, द्रवस्राव को स्तंभन करने वाला है। अग्नि
को दीपन करने वाला है। पचन में हल्का है। फोडा वगैरह को शोधन करने वाला और उन को
भरनेवाला है। गेहूं और जै भी तिल सदृश ही है, अपितु वे ठणडे हैं और कच्चो हों तो शक्तिवर्धक और
पैष्टिक हैं। इस प्रकार इन धान्याें का गुण दोष को विचारकर प्राणियों को उनका व्यवहार करना
चाहिए। अन्यथा अपाय होता है।
वर्जनीय धान्य
यच्चात्यंतविशीर्णजीर्णमुषितं कीटामयाद्याहतं।
यच्चारणयकुदेशजातमनृतौ यच्चाल्पपक्कंनवं।
यच्चापथ्यमसात्म्यमुत्कुणपभूभागे समुद्धूतमि-
त्येतद्धान्यमनुत्तमं परिहरेिन्नत्यं मुनींद्रैस्सदा॥26॥