Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 126 (book page 54)

धान्यादिगुणागुणविचार

125
127
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 54 भावार्थ : जो धान्य अत्यन्त विशीर्ण हो गया हो अर्थात् सडा हुआ या जिसमें झुर्रियाँ लगी हुई हों, बहुत पुराना हो, जला हुआ हो, कीट रोग लग जाने से खराब हो गया हो जो जंगल के खराब जमीन से उत्पन्न हो, अकाल में जिसकी उत्पत्ति हो गई हो, जो अच्छी तरह नहीं पका हो जो बिल्कु ल ही नया हो, जो शरीर के लिए अहितकारक हो, प्रकृति के लिए अनुकूल न हो अर्थात् विरुद्ध हो, शमशान भूमि में उत्पन्न हो, ऐसे धान्य खराब हैं। शरीर को अहित करने वाले हैं, अतएव नदिं्य हैं। मुनीश्वरों की आरा है कि ऐसे धान्य को सदा छोडना चाहिए। शाक वर्णन प्रतिज्ञा (मूल शाक गुण) प्रोक्रा धान्यगुणागुणाविधियुताशशाकेष्वयं प्रक्तम-। स्तेषां मूलतएव साधु फलपयँतं विधास्यामहे॥ मूलान्यत्र मृणालमूलकलसत्प्रख्यातनालीदला-। श्चान्ये चालुकयुक्तपिणडमधुगंगाह1स्तिशूकादया:॥२|॥ भावार्थ : इस प्रकार यथाविधि धान्य के गुण को कहा है। अब शाक पदाथोँ के गुण का निरूपण करेंगे। शाकों के निरूपण में उनके मूल से (जड) लेकर फल पर्यन्त वर्णन करेंगे। कमल की मूली, नाडी का शाक और भी अन्य आलु व तत्सदृशकंद, मधुगंगा हस्तिकंद (स्वनाम से प्रसिद्ध कोंकण देश में मिलने वाला कंद विशोष। उसका गिरिवास: नागाश्रय: कुष्ठहंता नागकंद आदि पर्याय है) शूकरकंद (बाराहीकंद) आदि मूल कहलाते हैं। शालूक आदि कंदशाकगुण शालूकोरुकशोरुकोत्पलगण: प्रस्पष्टनालीविदा-। र्यादीनि शवविपाककालगुरुकाणयेतानि शीतान्यपि॥ श्लेष्मोद्रेककराणि साधुमधुराणयुद्रिक्तपित्तासृजि। प्रस्तुत्यानि बहिर्विसृष्टमलमूत्राणयुक्तशुक्राणिच॥ 28॥ भावार्थ : कमलकंद, कशोरु, नीलोत्पल आदि, जो कमल के भेद हैं उनके जड, नाडी शाक का कंद, विदारीकंद एवं दूसरे दिन पकने योग्य कंद, आदि कंदशाक पचन में भारी है। शीत स्वभावी है। कफोद्रेक करने वाले है। अच्छे व मीठे होते हैं। रक्तपित्त को जीतने वाले हैं। मल-मूत्र शरीर से बाहर निकालने में सहायक है और शुक्रकर हैं। 1. मधुगंगा अनेक कोषों में देखने पर भी इसका उल्लेख नहीं मिलता। अत: इसके स्थान में मधुकंद ऐसा होवे तो ठीक मालूम होता है, ऐसा करने पर, आलु का भेद यह अर्थ होता है।