Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 119 (book page 47)

धान्यादिगुणागुणविचार

118
120
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 47 बस्ति आदि के प्रयोग से संशोधन तब ही करना चाहिए, जबकि दोष अत्यधिक कुपित हो। मध्यम या अल्पप्रमाण में कुपित होवें तो, पाचन लंघन आदि से ही जीतना चाहिए। प्रकुपित दोषों से व्याधिजनन क्रम क्रुद्धास्ते प्रसरंति रक्त सहिता दोषास्तथैकैकशो। द्वैद्वै वाप्यथवा त्रयस्त्रय इमे चत्वार एवात्र वा। अन्योन्याश्रयमाप्नुवंति विसृता व्यक्तिप्रपन्न: पुन:॥ ते व्याधिं जनयंति कालवशगा: षणणां यथोक्तं बलम्॥9॥ भावार्थ : पूर्वकथित कारणों से प्रकुपित दोष कभी एक-एक ही कभी दो-दो मिलकर कभी तीनों एक साथ कभी-कभी रक्त को साथ लेकर, कभी चारों एक साथ, मिलकर शरीर में फैलते हैं। इस क्रम से दोषों का प्रसर पंद्रह-पंद्रह प्रकार के होते हैं। इस तरह फैलते हुए स्रोतों के वैगुणय से जिस शरीरावयव को प्राप्त करते हैं तत्तदवयवों के अनुसार नाना प्रकार के व्याधियों को उत्पन्न करते है जैसे कि यदि उदर को प्राप्त करें तो, गुल्म, अतिसार अगिAमांद्य, अनाह, विशूचिका आदि रोगों को पैदा करते हैं, बस्ति को आश्रय करें प्रमेह मूत्रकृछ्र, मूत्राघात, अशमरी आदि को उत्पन्न करते हैं इत्यादि। तदनंतर व्याधियों के लक्षण व्यक्त होते है, जिससे यह साधारण रान होता है कि वह जवर है, अतिसार है, वमन है आदि। इसके बाद एक अवस्था होती है जिससे व्याधि के भेद स्पष्टतया मालूम होते हैं कि यह वातिक जवर है या पैत्तिक। पित्ततिसार है या कफातिसार आदि। इस प्रकार तीनों दोष काल के वशीभूत होकर व्याधियों को पैदा करते है। दोषों के संचय, प्रकोप, प्रसर, अन्योन्याश्रय (स्थानसंश्रम) व्यक्ति और भेद इन छह अवस्थाओं के बलाबल को शास्त्रोक्त रीति से जानना चाहिए। विशोष- जैसे एक जलपूर्ण सरोवर में और भी अधिक पानी आ मिल जाये, तो वह अपने बांध को तोडकर एकदम फैल जाता है वैसे ही प्रकुपित दोष स्वस्थान को उल्लंघन कर शरीर में फैल जाते हैं। इसी को प्रसर कहते है। पंद्रह प्रकार का प्रसर : 1. वात, 2. पित्त, 3. कफ, 4. रक्त, (दो) 5. वातपित्त, 6. वातकफ, 7. कफपित्त (तीनों), 8. वात-पित्त-कफ (रक्त के साथ), 9. वातरक्त, 10. कफरक्त, 11. पित्तरक्त, 12. वात-पित्त-रक्त, 13. वात-कफ-रक्त, 14. कफ-पित्त-रक्त, 15, (चारों) वात-पित्त-कफ-रक्त। इस प्रसर के भेद पंद्रह ही हैं, ऐसा कोई नियम नहीं होता। ऊपर स्थूल रीति से भेद दिखलाया है। सू़मरीति से देखा जाये तो अनेक भेद हो सकते हैं। दोषों के शरीरावयवों में आश्रय करने की अवस्था को ही अन्योन्याश्रय या स्थानसंश्रय कहते हैं। स्थानसंश्रय होते ही पूर्व रूप का प्रादुर्भाव होता है। इसी को व्यक्ति कहते हैं। इसी को भेद कहते हैं।