Skip to content

Chapter 4 · Grains and other foods, their merits and faults

PDF page 118 (book page 46)

धान्यादिगुणागुणविचार

117
119
Open chapter 4 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / धान्यादिगुणागुणविचार 46 दोषों का संचय प्रकोप श्लेष्मा कुप्यति सरूपंतसमये हेमंतकालार्जित:। प्रावृष्येव हि मारुत: प्रतिदिनं ग्रीष्मे सदा संचित:॥ पित्तं तच्छरदि प्रतीतजलदव्यापारतोत्युत्कटं। तेषां संचयकोपलक्षणविधेर्दोषांस्तदा निर्हर‘त्॥8॥ भावार्थ : हेमंत ऋतु में संचित कफ बसंतऋतु में कुपित होता है। ग्रीष्मऋतु में संचित वायु का प्रावृट् ऋतु में प्रकोप होता है और वर्षाऋतु में संचित पित्त का प्रकोप शरत्काल में होता है। यह दोषों का संचय, व प्रकोप की विधि है। इस प्रकार संचित दोषों को इनके प्रकोप समय में वात को बस्तिकर्म से पित्त को विरेचन से, कफ को वमन से शोधन करना चाहिए। अन्यथा तत्तद्रोषों से अनेक व्याधियों की उत्पत्ति होती है। विशोष -आयुर्वेद शास्त्र में दो प्रकार से ऋतुविभाग का वर्णन है, इनमें से एक तो चैत्रमास आदि को लेकर बसंत आदि छह विभाग किया है, जिसका वर्णन आचार्य श्री स्वयं श्लोक नं. 6 में कर चुके हैं। द्वितीय प्रकार के ऋतुविभाग की सूचना श्लोक 7 में दी है। इसी का स्पष्टीकरण इस प्रकार है। भाद्रपद आश्वयुज (क्वार) मास वर्षाऋतु, कार्तिक मार्गशीर्ष (अगहन)मास शरदऋतु, पुष्यमाघमास हेमंतऋतु, फाल्गुन चैत्रमास वसंतऋतु, वैशाख जयेष्ठमास ग्रीष्मऋतु और आषाढ श्रावणमास प्रावृट्ऋतु कहलाता है। प्रावृट् व वर्षाऋतु में परस्पर भेद इतना है कि पहले और अधिक वर्षा जिसमें बरसता हो, वह प्रावृट है और इसके पीछे (प्रथम ऋतु की अपेक्ष) थोडी वर्षा जिसमें बरसता हो वह वर्षाऋतु है। इन दोनों में प्रथम प्रकार का ऋतु विभाग, शरीर का बल और रस की अपेक्ष को लेकर है। जैसे वर्षा, शरद हेमंतऋतु में अम्ल लवण मधुर-रस बलवान होते हैं और प्राणियों का शरीरबल उत्तरोत्तर बढता जाता है इत्यादि। उत्तर दक्षिण अयन का विभाग भी इसी के अनुसार है। द्वितीय विभाग दोषों के संचय, प्रकोप व संशोधन की अपेक्ष को लेकर किया है। इस श्लोक में दोषों के संचय आदि का जो कथन है, वह इसी ऋतुविभाग के अनुसार है। इसलिए सारार्थ यह निकलता है कि, भाद्रपद आश्वयुज मास में पित्त का, पुष्यमाघ में कफ का, और वैशाख जयेष्ठ मास में वात, संचय (इक_ा) होता है। कार्तिक-मार्गशीर्ष में पित्त, फाल्गुन-चैत्र में कफ और आषाढ-श्रावण में वात प्रकुपित होता है। दोषों का संशोधन जिस ऋतु में प्रकुपित होता है, उस ऋतु के द्वितीय मास से करना चाहिए। अन्यथा दोषों का निग्रह अच्छी तरह से नहीं होता है। इसलिए वात का श्रावण में, पित्त का मार्गशीर्ष में, कफ का चैत्र में, संशोधन करना चाहिए।