Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
35
भावार्थ : कृश शरीर वाले को भोजन के बाद दूध या पानी को पिलाना चाहिए एवं नस्य,
अवलेह, कवलग्रहण आदि यथायोग्य उपायों से उसकी अग्नि की सदा रक्षा करें।
मध्यम शरीर रक्षाणोपाय
वाम्यो वसंते स च मध्यमाख्यो वर्षासु बसि्ंत विदधीत तस्य।
वैरेचनं शारदिकं विधानम्। स्वस्थस्य संरक्षाणमिष्टमार्यै:॥ 45॥
भावार्थ : मध्यम शरीर वाले को बसंतऋतु में वमन1 कराना चाहिए, वर्षाऋतु में बस्तिकर्म का
प्रयोग करना चाहिए एवं शरत्काल में विरेचन देना चाहिए। इस प्रकार मध्यम शरीर वाले के स्वास्थ्य
की रक्षा करनी चाहिए।
स्वास्थ्य बाधक कारणों का परिहार
अत्यम्लरूक्षधिकभोजनाति - व्यायामवातातपमैथुनानि।
नित्यं तथैकस्य रसस्य सेवा। वजर्यानि दोषावहकारणानि॥ 46॥
भावार्थ : अत्यधिक खट्टे पदार्थ, रूक्ष पदाथोँ से युक्त भोजन, अत्यधिक व्यायाम करना,
अत्यधिक हवा खाना, अत्यधिक धूप व गर्मी को सहन करना, अत्यधिक मैथुन सेवन करना एवं नित्य
एक ही रस का सेवन करना आदि बातें जिनसे शरीर में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं, सदा वजर्य
हैं।
वातादि दोषों के कथन
देहक्रमं साधु निरूप्य रोगान् व़यामहे सूत्रविधानमार्गात्।
वात: कफ: पित्तमिति प्रतीता दोषा: शरीरे खलु संभवंति॥ 47॥
भावार्थ : इस प्रकार देह के भेद व उनके रक्षाणोपाय आदि विषय अच्छी तरह निरूपण कर अब
आचायोँ के द्वारा उपदिष्ट आगम मार्ग से, शरीरस्थ रोगों का निरूपण करेंगे। इस शरीर में वात, पित्त
व कफ के नाम से प्रसिद्ध तीन दोष हैं, जो उद्रिक्त होकर अनेक रोगों को उत्पन्न करते हैं।
वातादि दोष लक्षण
वात: कटु रूक्षतरश्चलात्मा पित्तं द्रवं तिक्ततरोष्णपीतम्।
स्निग्ध: कफ: स्वादुरसोःतिमंद: स्वतो गुरु: पिच्छिलशीतल: स्यात्॥ 48॥
भावार्थ : वात दोष कटु, रूक्षतर व चल स्वभाव वाला होता है। पित्तदोष द्रव रूप है, तीखा
व उष्ण है। उसका वर्ण पीला है एवं कफ स्निग्ध होता है, मधुर रसयुक्त व गाढा रहता है तथा उसका
1. वसंतऋतु में कफ, वर्षाऋतु में वायु व शरदऋतु में पित्त का प्रकोप ऋतुस्वभाव से होता है। इन दोषों के जीतने
के लिए यथाक्रम वमन, बस्ति व विरेचन दिया जाता है।