Skip to content

Chapter 3 · Description of the body and daily regimen

PDF page 108 (book page 36)

सूत्राव्यावर्णनम्

107
109
Open chapter 3 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम् 36 स्वभाव वजनदार पीला-पीला व ठणडा है। इस प्रकार तीनों दोषों का लक्षण है। कफ का स्थान आमाशये वक्षसि चोत्तमांगे कंठे। च संधिष्वखिलेषु सम्यक्। स्थित्वा कफ: सर्वशरीरकायँ कुर्यात्स संचारिमरुद्वशोन॥ 49॥ भावार्थ : उस कफ1 को (मुख्यत:) रहने के स्थान पाँच हैं। क्लेदक कफ आमाशय में, अवलम्बक कफ वक्षस्थल (छाती)में, तर्पक कफ शिर में, बोधक कफ कणठ (गले) में और श्लेष्मक कफ सर्व संधियों में रहता है। इस प्रकार स्वस्थानों में रहते हुए संचार स्वभाव युक्त वात की सहायता से सर्व शरीर के कार्य को करता है। पित्त का स्थान पक्वाशयामाशययोस्तु मध्ये हृद्वत्क्वचित्प्रोक्रयकृत्प्लिहासु। पित्तं2 स्थितं सर्व शरीरमेव व्याप्नोति वातातिगमेव नीतम्॥ 50॥ 1. कफ के भेद पाँच हैं। उसके नाम इस प्रकार हैं - 1. क्लेदक, 2. अवलम्बक, 3. तर्पक, 4. बोधक और 5. श्लेष्मक। 1. अवलम्बक - यह स्वशक्ति के बल से हृदय को बल देता है एवं अन्य कफ स्थानों में कफ पहुँचाते हुए उनको अवलम्बन करता है इसलिए इसका अवलम्बक नाम सार्थक है। 2. क्लेदक - यह आमाशय में आए हुए अन्न को क्लेदित (घीला) करता है, अतएव पाचन क्रिया में सहायक होता है। 3. तर्पक - यह शिर में रहते हुए आँख, नाक आदि गले के ऊपर रहने वाले इंद्रियों को तृप्त करता है, तर्पण करता है। इस हेतु से इसका तर्पक नाम सार्थक है। 4. बोधक - यह जीभ में रहते हुए मधुर अम्ल आदि रसों के रान (बोध) में सहायक होता है। इसलिए इसका नाम बोधक है। 5. श्लेष्मक - यह सम्पूर्ण हडिुयों के जोड में रहकर, चिकनाहट करता है, इसलिए हडिुयों में परस्पर रगड खाने नहीं देता है और गाडी के पहियों के बीच में लगाया गया तेल जिस प्रकार उसका उपकार करता है, वैसे ही यह संधियों को मजबूत रखता है। इसलिए इसका शलैष्मिक नाम भी सार्थक है। 2. पित्त के भी पाँच भेद हैं - 1. पाचक, 2. भ्राजक, 3. रंजक, 4. आलोचक एवं 5. साधक। 1. पाचक - यह आमाशय और पक्वाशय के बीच में रहता है। अन्न को पचाता है, इसीलिए इसको जठराग्नि भी कहते हैं। अन्न के सारभूत पदार्थ और किट्ट (नि:सार मल) को अलग-अलग विभाग करता है एवं स्वस्थान में रहते हुए अन्य पित्त के स्थानों में पित्त को रवाना कर उनको अनुग्रह करता है। 2. भ्राजक - इसके रहने का स्थान त्वचा है। यह शरीर में कांति उत्पन्न करता है। 3. रंजक - यह जिगर और तिल्ली में रहता है और इनमें आये हुए रस को रंग कर रक्त बना देता है। 4. आलोचक - यह आँख में रहता है और रूप देखने में सहायक होता है। 5. साधक - यह हृदय में रहता है। बुद्धि, मेधा, अभिमान आदि को उत्पन्न करता है। और अभिप्रेत अर्थ के सिद्ध करने में सहायक होता है।