Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
29
धर्म प्रेम की प्रेरणा
इत्थं शरीरं निजरूपकष्टं कष्टं जरात्वं मरणं वियोग:।
जन्मातिकष्टं मनुजस्य नित्यं तस्माच्चा धर्मे मतिमत्रा कुर्यात् ॥ 13॥
भावार्थ : इस प्रकार यह शरीर स्वभाव से ही कष्ट (अशुचि) स्वरूप है। उसमें बुढापा, मरण
व इष्ट वस्तुओं का वियोग आदि और भी कष्ट हैं; जन्म लेना महाकष्ट है। इस प्रकार मनुष्य को चारों
तरफ से कष्ट ही कष्ट है, इसलिए मनुष्य को उचित है कि वह सदा धर्म कार्य में प्रवृत्ति करें।
जातिस्मरण विचार
एवं हि जातस्य नरस्य कस्यचित्। जातिस्मरत्वं भवतीह किंचित्।
तस्माच्चा तल्लक्षणमत्रा सूच्यते। जन्मांतरास्तित्वनिरूपणाय तत् ॥ 14॥
भावार्थ : इस प्रकार (पूर्वोक्र क्रम से) उत्पन्न मनुष्यों में किसी-किसी को कभी-कभी
जातिस्मरण होता है, इसलिए उसका लक्षण यहाँ कहा जाता है, जिससे पूर्वजन्म व परजन्म का अस्तित्व
सिद्ध हो जायेगा।
जातिस्मरण के कारण
प्राणांतिकेनिर्मलबुद्धिसत्वता। शास्त्रराताधर्मविचारगैरवम्।
वक्रेतरप्राप्तिविशोषणोद्धवो। जातिस्मरत्वे स्युरनेकहेतव:॥ 15॥
भावार्थ : प्राण जाते समय (मरण समय) बुद्धि और मन में नैर्मल्य रहना, शास्त्र रान का रहना,
धार्मिक विचार की प्रबलता का रहना, श्रजु गति से जन्म स्थान में उत्पन्न होना, सरल परिणाम की प्राप्ति
आदि जातिस्मरण के लिए अनेक कारण होते हैं।
जातिस्मरण लक्षण
श्रुत्वा च दृष्ट्वा च पुरा निष्ोवितान्। स्वप्नाद्ध्यात्तत्सदृशानुमानत:।
साक्षत्स्वजातिं परमां स्मरंति तां। कर्मक्षयादैपशमाच्चा देहिन:॥ 16॥
भावार्थ : पहले के जन्म में अनुभव किए हुए विषयों को सुनकर या देखकर एवं स्वप्न व भय
अवस्था में तत्सदृश पदाथोँ को देखकर उत्पन्न, तत्सदृश अनुमान से तथा (मतिरानावरण) कर्म के क्षय,
उपशम व क्षयोपशम से मनुष्य अपने पूर्वभव सम्बन्धी विषयों को साक्षत् स्मरण करता है, उसे
जातिस्मरण कहते हैं।
प्रकृति की उत्पत्ति
निर्दिश्य जातिस्मरलक्षणत्वं व़यामहे सत्प्रकृतिं यथाक्रमात्।
रक्तान्विते रेतसि जीवसंचरे दोषोत्कटोत्था प्रकृतिर्नृणां भवेत्॥ 17॥