Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
30
भावार्थ : इस प्रकार जातिस्मरण के लक्षण को निरूपण कर अब मनुष्य के शरीर की वात-
पित्तादि प्रकृति के विषय में वर्णन करेंगे। यथाक्रम गर्भाशयस्थ, रज और वीर्य मिश्रित पिणड में जिस
समय जीव का संचार (जीवोत्पत्ति) होता है, उसी समय उस जीव संयुक्त पिणड में जिस दोष की
अधिकता हो, उसी दोष की प्रकृति बनती है। यदि उस पिणड में पित्त का आधिक्य हो तो, उससे उत्पन्न
संतान की पित्त प्रकृति होती है। इसी तरह अन्य प्रकृतियों को जानना। यदि तीनों दोष समान हों, तो
सम प्रकृति बनती है।
वात प्रकृति के मनुष्य का लक्षण
वातोद्धवा या प्रकृतिस्तया नर:शीतातिविद्विट् परुष: सिरान्वित:।
जागर्ति रात्राै सततं प्रलापवान् दैर्भाग्यवान् तस्करवृत्तिरप्रिय:॥ 18॥
मात्सर्यवानार्यविवर्जितो गणै। र्रूक्षल्पकेशो नखदंतभक्षक:।
रोगाधिकस्तूर्णगति: खलोःस्थिरो निस्सैहृदो धावति गायकस्सदा॥ 19॥
साक्षत्कृतघन: कृशनिष्ठुरांग: संभिन्नपादो धमनीसनाथ:।
धैर्येण हीनोःस्थिरबुद्धिरल्प: स्वप्ने च शैलाग्रनभोविहारी॥ 20॥
भावार्थ : वात प्रकृति का मनुष्य शीतद्वेष्ी, अधिक व कठिन शिराओं से युक्त होता है, रात्रि
में (विशोष) जागता है व सदा बडबड करता रहता है एवं वह भाग्यहीन, चोर व दुनिया को अप्रिय,
मत्सरी सज्जानों के गुणों से रहित, रूक्ष व अल्पकेश सहित, नख व दंत को भक्षण करने वाला, अधिक
रोग से पीडित, फुर्ती से चलने वाला, दुर्जन, अस्थिर व जिसका कोई मित्र नहीं होता, विशोष दैडने
वाला एवं हमेशा गाने वाला होता है एवं साक्षत् कृतघन, कृश व निष्ठुर (खरदरापन आदि लिए हुए)
शरीर वाला होता है और जिसके दोनों पाद फटे रहते हैं। अधिक धमनि से व्याप्त रहता है। धैर्य रहित
अस्थित व अल्प बुद्धि वाला होता है तथा स्वप्न में पर्वत के अग्रभाग व आकाश में विहार करता है
अर्थात् पर्वताग्रभाग व आकाश में गमन करने का स्वप्न देखता है।
पित्त प्रकृति के मनुष्य का लक्षण
पित्तोद्धवाया: प्रकृते: सकाशात्, क्रोधाधिकस्ती़णतर: प्रगल्भ:।
सस्वेदन: पीतसिरावितान:, यत: प्रियस्ताम्रतरोष्ठतालु:॥ 21॥
मेधान्वित: शूरतरोःप्रधृष्यो, वाग्मी कविर्वाचकपाठक: स्यात्।
शिल्पप्रवीण: कुश्लोःतिधीमान्, तेजोःधिक: सत्यपरोःतिसत्व:॥ 22॥
पीतोःतिरक्त: शिथिलोष्णकायो, रक्तांबुजैपम्यकरांघ्रियुग्म:।
क्षिप्रं जरार्त: खलताप्रसृष्ट:, सैभाग्यवान् संततभोजनार्थी॥ 23॥