Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / सूत्राव्यावर्णनम्
28
छह प्रसृति प्रमाण रहता है एवं रक्त अर्ध आढक प्रमाण रहता है।
मूत्रादिक के प्रमाण
मूत्रां तथा प्रस्थ1परिप्रमाणं। मध्येःर्धमप्याढकमेव वर्च:।
देहं समावृत्य यथाक्रमेण। नित्यं स्थिता पंच च वायवस्ते॥ 8॥
भावार्थ : शरीर में मूत्र एक प्रस्थ प्रमाण रहता है और मल अर्ध आढक रहता है एवं देह में
व्याप्त होकर पाँच प्रकार के वायु रहते हैं।
पाँच प्रकार के वात
प्राणस्तथापानसमानसंराै। व्यानोःप्यथोदान इति प्रदिष्ट:।
पंचैव ते वायव एव नित्य-माहारनीहारविनिर्गमार्था:॥ 9॥
भावार्थ : देह में प्राण वायु, अपानवायु, समानवायु, व्यानवायु व उदान वायु के नाम से पाँच
वायु हैं। जो आहार को पचाने का एवं अंदर ले जाने आदि काम करती हैं एवं नीहार (मलमूत्र) के
निर्गमन के लिए भी उपयोगी होती है।
मल निर्गमन द्वार
इक्षणयथाश्रूत्कटचिक्कणं च। कर्णे तथा कर्णज एव गूथ:।
निष्ठीवसिंहाणकवातपित्तजिह्वाद्विजानां मलमाननेस्मिन्॥ 10॥
भावार्थ : आँखों से आँसू व चिकना इक्षमल, कानों से कर्णमल निकलता है, इसी प्रकार
थूक, सघिांण, वात, पित्त, जिह्वामल व दंतमल, इस प्रकार मुख से अनेक प्रकार के मल निकलते हैं।
सहिांणकश्चैव हि नासिकायां नासापुटे तद्धव एव गूथ:।
मूत्रां सरेत: सपुरीषरक्तं स्रवत्यधस्ताद्विवरद्वये च ॥ 11॥
भावार्थ : सघिांण नामक मल ही नाक से निकलता है। नाक के रंध्र में उसी सघिांण से उत्पन्न
शुष्क मल निकलता है तथा नीचे के दो रंध्रों से वीर्य, मूत्र, मल एवं रक्त का स्राव होता है।
शरीर का अशुचित्व प्रदर्शन
एवं स्रवद्धिन्नघटोपमानो देहो नवद्वारगलन्मलाढच्य:।
स्वेदं वमत्युत्कटरोमकूपैर्यूकासल़िाष्टपदाश्च तज्जा:॥12॥
भावार्थ : इस प्रकार यह शरीर फूटे घडे के समान है, जिसमें सदा रात्रि-दिन नव द्वार से मल
गलता रहता है एवं रोमकूपों से पसीना बहता रहता है, जिसमें अनेक जू लीख अष्टपद वाले आदि
छोटे-छोटे जीव पैदा होते हैं।
1. प्रस्थ-64 तोले