Skip to content

Chapter 2 · Conception and the growing embryo

PDF page 96 (book page 24)

गर्भोत्पत्तिलक्षणम्

95
97
Open chapter 2 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम् 24 भावार्थ : वह गर्भगत बालक स्वभाव से आमाशय, पक्वाशय व मलाशय के बीच में स्थित गर्भाशय में रसयुक्त जरायु के द्वारा ढका हुआ होकर अत्यन्त अंधकार से कुंठित रहता है। प्रतिनित्य माता जो कुछ भी भ़य, भोजन व पान द्रव्य आदि को दाँतों से चबाकर खाती है, उससे बना हुआ पित्त व कफाधिक रस एवं नीरस, मल के दुगँध से परिवासित, अंतस्थित रसों को, चारों तरफ से पीता है, जैसे पानी के घडे में रखा हुआ मुर्दा चारों तरफ से पानी को ग्रहण करता हो। (इस आहार से गर्भगत बालक सात महिने तक वृद्धि को प्राप्त होता है)। सात महिने होने के बाद उस बालक की नाभिस्थान से कमल नाल के समान एक नाल बनता है, वह माता के हृदय से सम्बन्धित होता है। तदनन्तर वह उसी नाल से रस आदि को ग्रहण करता है। इस उपर्युक्त क्रम से अनेक विघन व कष्टों के साथ गर्भगत बालक वृद्धि को प्राप्त होता है। जिस बीच में माता को उग्र अंग पीडा आदि उत्पन्न करता है। ऐसा होकर भी कभी वह सुख से उत्पन्न हो जाता है, कभी-कभी मर जाता है, इतना ही नहीं कभी-कभी माता का भी प्राण लेकर चला जाता है, इसलिए मनुष्य भव में आकर जन्म लेने के समान दु:ख लोक में कोई दूसरा नहीं यह निशिचत है। कर्म की महिमा अशुचिपुरीषमूत्रारुधिर - dावगुह्यमलप्रदिग्धता निष्ठुरतरविस्रपूतिबहुमिश्रित - रोमचयातिदुर्गमम्। सुषिरमधोमुखं गुदसमीपविवर्ति निरीक्षणासहं कथ्यितुमप्ययोग्यमधिगच्छति कर्मवशात्सगर्भज:॥ 58॥ भावार्थ : वह गर्भगत बालक अपने कर्मवश ऐसे स्थान से बाहर निकलता है, जो कि कहने के लिए भी अयोग्य है। जहाँ अत्यन्त अशुचि मल, मूत्र, रक्त आदि का dाव होता रहता है। गुह्य मल से लिपा हुआ होने के कारण जिसमें अत्यधिक दुगँध आता है, बहुत से रोम जिसमें हैं, देखने व जानने के लिए अत्यन्त घृणित है, असहनीय है, गुदास्थान के बिल्कुल पास में है, जिसका मुख नीचे की तरफ रहता है। ऐसे अपवित्र रंध्र स्थान को भी कर्मवशात् बालक प्राप्त करता है। शरीर लक्षण कथन प्रतिज्ञा प्रतीतमित्थं वरगर्भसंभवं निगद्य यत्नादुरुशास्त्रयुक्तित:। यथाक्रमात्तस्य शरीरलक्षणं प्रव़यते चारु जिनेन्द्रचोदितम्॥ 59॥ भावार्थ : इस प्रकार लोक में प्रसिद्ध गर्भोत्पत्ति के सम्बन्ध में अत्यन्त यत्न के साथ शास्त्र व तदनुकूल युक्ति से प्रतिपादन कर अब जिनेन्द्र भगवंत के कथानुसार क्रम से उसके शरीर लक्षण का प्रतिपादन (अगले अध्याय में) किया जायेगा।