Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम्
25
अंतिमकथन
इति जिनवक्त्रनिर्गतसुशास्त्रमहांबुनिधे:, सकलपदार्थविस्तृततरंगकुलाकुलत:।
उभयभवार्थसाधनतटद्वयभासुरतो। निसृतमिदं हि शीकरनिभं जगदेकहितम्॥ 60॥
भावार्थ : जिसमें सम्पूर्ण द्रव्य, तत्व व पदार्थ रूपी तरंग उठ रहे हैं, इहलोक-परलोक के लिए
प्रयोजनीभूत साधन रूपी जिसके दो सुंदर तट हैं, ऐसे श्री जिनेन्द्र के मुख से उत्पन्न शास्त्र समुद्र से
निकली हुई बूँद के समान यह शास्त्र है। साथ में जगत् का एक मात्र हित साधक है। (इसलिए ही इसका
नाम कल्याणकारक है)।
इत्युग्रादित्याचार्यकृत कल्याणकारके स्वास्थ्यरक्षाणाधिकारे
गर्भोत्पत्तिलक्षणं नाम द्वितीय: परिच्छेद:॥
इत्युग्रादित्याचार्य कृत कल्याणकारक ग्रन्थ के स्वास्थ्य रक्षाणाधिकार में
विद्यावाचस्पतीत्युपाधिविभूषित वर्धमान पार्श्वनाथ शास्त्री द्वारा लिखित भावार्थ दीपिका टीका में
गर्भोत्पत्तिलक्षण नामक द्वितीय परिच्छेद समाप्त हुआ।