Skip to content

Chapter 2 · Conception and the growing embryo

PDF page 87 (book page 15)

गर्भोत्पत्तिलक्षणम्

86
88
Open chapter 2 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम् 15 और भी दशायें होती हैं, जिनसे त्वचा, हडुी, वीर्य, बल प्रधान बुद्धि व इन्द्रिय आदि इन सभी बातों में परिवद्र्दन होता है, जिनका अलग-अलग दशा में भिन्न-भिन्न रूप से अनुभव होता है। अवस्थांतर में भोजन विचार अथात्ति कशिचत्पय एव बालक:। पयोन्नमन्यस्त्वपर: सुभोजनम्। त्रिधैवमाहारविधि: शिशै जने। परेषु संभोजनमेव शोभनम्॥ 10॥ भावार्थ : माता के गर्भ से बाहर आने के बाद बालक सर्वप्रथम केवल माता का दूध पीकर जीता है। आगे वही कुछ मास वृद्धगिंत होने पर माँ का दूध और अन्न दोनों को खाता है। इस अवस्था को भी उल्लंघन कर आगे केवल भोजन करता है। इस प्रकार बालकों में तीन ही प्रकार के आहार का क्रम है। बाकी की दशाओं में (स्वस्थावस्था में) भोजन करना ही उचित है। जठराग्नि का विचार तथा वयस्थेष्वथवोत्तरेष्वपि। क्रियां सुकुर्याद्धिषगुत्तरोत्तरम्। विचार्य सम्यक्पुरुषोदरानलं। समत्ववैषम्यमपीह शास्त्रत:॥ 11॥ भावार्थ : यैवन, मध्यम व वृद्ध दशा को प्राप्त मनुष्यों के भी जठराग्नि सम है? विषम है? या मंद है? इत्यादि बातों को शास्त्रीय क्रम से अच्छी तरह विचार कर, वैद्य, तद्योग्य चिकित्सा करें। विकृतजठराग्नि के भेद अथाग्निरत्रापि निरुच्यते त्रिधा। विकारदोष्ैर्विषमोःतिती़णता। गुणोपि मंदानिलपित्तसत्कफै:। क्रमेण तेषामिह व़यते क्रिया॥ 12॥ भावार्थ : वात आदि दोषों के प्रकोप से, विषमाग्नि1, ती़णाग्नि2, मंदाग्नि3 इस प्रकार विकृत जठराग्नि के तीन भेद शास्त्रों में वर्णित हैं अर्थात् वातप्रकोप से विषमाग्नि, पित्तप्रकोप से ती़णाग्नि, कफप्रकोप से मंदाग्नि होती है, अब इन विकृताग्नियों की चिकित्सा यथाक्रम से कहेंगे। विषमाग्नि आदि की चिकित्सा सुबस्तिकार्यैरथसद्विरेचनै: तथानुरूपैर्वमनै:सनस्यकै:। क्रमान्मरुत्पित्तकफप्रपीडिता-निहोदराग्नीनपि साध्येद्धिषक्॥ 13॥ 1. विषमाग्नि - योग्य प्रमाण से योग्य आहार, खाने पर कभी ठीक तरह से पच भी जाता है कभी नहीं उसे विषमाग्नि कहते हैं। 2. ती़णाग्नि - उपयुक्त मात्रा से या अत्यधिक मात्रा से सेवन किए गए आहार को भी जो अग्नि ठीक तरह से पचा देती है, उसे ती़णाग्नि कहते हैं। 3. मंदाग्नि - जो अल्पप्रमाण में खाये गए आहार को भी पचा नहीं सकती, उसे मंदाग्नि कहते हैं।