Skip to content

Chapter 2 · Conception and the growing embryo

PDF page 88 (book page 16)

गर्भोत्पत्तिलक्षणम्

87
89
Open chapter 2 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम् 16 भावार्थ : वात, पित्त, व कफ के द्वारा क्रम से पीडित उदराग्नि को वैद्य बस्तिकार्य, विरेचन, योग्य वमन व नस्यों से यथाक्रम चिकित्सा करें। समाग्नि के रक्षाणोपाय 1समाग्निमेवं परिरक्षायेत्सदा। यथर्तुकाहारविधानयोगत:। त्रिकालयोग्यैरिह बस्तिभिस्सदा विरेचनै:सद्वमनैश्चबुद्धिमान्॥ 14॥ भावार्थ : त्रिकालयोग्य बस्ति, विरेचन व वमनों से एवं ऋतु के अनुसार भोजन प्रयोग से बुद्धिमान वैद्य समाग्नि की सदा रक्षा करें। बलपरीक्ष कृशोःपि कशिचद्वलवान्भवेत्पुमान्। सुदुर्बल: स्थूलतरोःपि विद्यते। बलं विचायंर् बहुधा नृणां भवे-दतीव भारैरपि धावनादिभि:॥ 15॥ भावार्थ : कोई-कोई मनुष्य कृश दिखने पर भी बलवान रहते हैं, कोई मोटे दिखने पर भी दुर्बल रहते हैं, इसलिए मनुष्यों के शरीर को न देखकर उनको दैडाकर या कोई वजन उठवाकर उनके बल का विचार (परीक्ष) करना चाहिए। बल की प्रधानता बलं प्रधानं खलु सर्वकर्मणामतो विचायँ भिषजा विजानता। नरेषु सम्यक् बलवत्तरेष्विह क्रिया सुकार्या सुखसिद्धिमिच्छता॥ 16॥ भावार्थ : सर्व कायोँ के लिए बल ही मुख्य है। इसलिए मतिमान् वैद्य उस बल को पहले विचार करें। बलवान् मनुष्यों में किए हुए प्रयोग में ही वह अपनी सफलता की भी आशा रखें अर्थात् चिकित्सा में सफलता प्राप्त करना हो तो बलवान मनुष्यों की चिकित्सा करें। बलोत्पत्ति के अंतरX कारण स्वकर्मणामैपशमात् क्षयादपि। क्षयोपशम्यादपि नित्यमुत्तमम्। सुसत्वमुद्यत्पुरुषस्य जायते। परीषहान्यो सहते सुसत्ववान्॥ 17॥ भावार्थ : वीर्यान्तराय कर्म के उपशम, क्षय या क्षयोपशम से मनुष्य को उत्तम बल की वृद्धि होती है। वह बलवान् मनुष्य अनेक परीषहों को सहन करने में समर्थ होता है। बलवान मनुष्य के लक्षण स सत्ववान्योःमयुदयक्षयेष्वपि। प्रफुल्लसैम्याननपंकजस्थिति:। न विध्यते तस्य मन: सुदुस्सहै: क्रियाविशोष्ैरपि धैर्यमाश्रितम्॥ 18॥ 1. योग्य प्रमाण से सेवन किये गये आहार को जो ठीक तरह से पचाती है, उसे समाग्नि कहते हैं।