Skip to content

Chapter 2 · Conception and the growing embryo

PDF page 86 (book page 14)

गर्भोत्पत्तिलक्षणम्

85
87
Open chapter 2 as a session

Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.

कल्याणकारके / गर्भोत्पत्तिलक्षणम् 14 साम्य विचार सुसैम्यभाव: खलु साम्यमुच्यते। रुचिश्च पाको बलमेव लक्षणम्। हितो मिताहारविधिश्च साधनं। बलं चतुर्वर्गसमाप्तिरिष्यते॥ 5॥ भावार्थ : परिणाम में शांति रहने को साम्य कहते हैं। आहार में रुचि रहना, पाचन होना और शक्ति बना रहना, साम्य का लक्षण है अर्थात् साम्य का द्योतक है। हित, मित आहार सेवन करना, रुचि आदि बनाये रखने के लिए साधन हैं। बल से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष रूपी चतुर्वगोँ की पूर्ति होती है। न चेदृशस्तादृश इत्यनेकशो। वचोविचारेण किमर्थवेदिनाम्। वपुर्बलाकारविशोषशालिनाम्। निरी़य साम्यं प्रवदंति तद्विद:॥ 6॥ भावार्थ : वह (साम्य) अमुक प्रकार से रहता है, अमुक तरह से नहीं, इत्यादि वचन विचार से तत्व रानियों को क्या प्रयोजन? शरीर का बल, आकार आदि से सुशोभित मनुष्यों को देखकर तजरा लोग साम्य का निश्चय करते हैं। प्रकारांतर से स्वस्थ लक्षण किमुच्यते स्वस्थ्यविचारलक्षणं। यदा गदैर्मुक्ततनुर्भवेत्पुमान्। तदैव स स्वस्थ इति प्रकीर्तितस्सुशास्त्रमार्गान्न च किंचिदन्यथा॥ 7॥ भावार्थ : स्वस्थ शरीर का लक्षण क्या है? जब मनुष्य रोगों से रहित शरीर को धारण करें, उसे ही स्वस्थ कहते हैं। यह आयुर्वेद शास्त्रों की आरा से कहा गया है। अन्यथा नहीं। अवस्था विचार वयश्चतुर्धा प्रविकल्पितं जिनै:। शिशुर्युवामध्यमवृद्ध इत्यत:। दशप्रकारैर्दशकै: समन्वितै:। शतायुरेवं पुरुष: कलै युगे॥ 8॥ भावार्थ : मनुष्य की दशा (आयु) चार प्रकार से विभक्त है। बालक दशा, यैवन दशा, मध्यम दशा व वृद्ध दशा एवं सै वर्ष की पूर्ण आयु में वह दस-दस वर्ष में एक एक अवस्था को पलटते हुए दस दशाओं को पलटता है। इस प्रकार कलियुग में मनुष्य प्राय: सै वर्ष की आयु वाले होते हैं। ऐसा जिनेन्द्रदेव के द्वारा कहा गया है। अवस्थाओं के कार्य दशोति बाल्यं परिवृद्धिरुद्धतं। युवत्वमन्यच्चा सहैवमेव यत्। 1त्वगस्थिशुक्रामलविक्रमाधिक: प्रधानबुद्धीनि्ंद्रय सिन्नवर्तनत्॥ 9॥ भावार्थ : पहली दशा बालक है, उसी की दशा वृद्ध होकर जवानी दशा होती है, इसी प्रकार 1. त्वगक्षि इति पाठांतर।