Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:
6
शिष्य गुण लक्षण कथन प्रतिज्ञा
एवंविधस्य भुवनैकहिताधिकोद्य-द्वैद्यस्य भाजनतया प्रविकाल्पिता ये।
तानत्र साधुगुणलक्षणसाम्यरूपान्व़यामहे जिनपतिप्रतिपन्नमार्गात् ॥ 20॥
भावार्थ : समस्त संसार का हित करना ही जिनका उद्रेश्य है अथवा हित करने में उद्युक्त हैं,
ऐसे वैद्य या आयुर्वेदशास्त्र के अध्ययन के लिए, पूर्वाचायोँ ने जिनको योग्य बतलाया है, उनमें क्या उत्तम
गुण होना चाहिए, उनके लक्षण क्या हैं, रूप कैसा रहना चाहिए? इत्यादि बातों को जिनशासन के
अनुसार आगे प्रतिपादन करेंगे ऐसा आचार्यश्री कहते हैं।
आयुर्वेदाध्ययन योग्य शिष्य
राजन्यविप्रवरवैश्यकुलेषु कश्चिद्धीमाननदिं्यचरित: कुश्लो विनीत:।
प्रातर्गुरुं समुपसृत्य यथानुपृच्छेत् सोःयं भवेदमलसंयमशास्त्रभागी॥ 21॥
भावार्थ : जिसका क्षत्रिय, ब्राहाÔण व वैश्य इस प्रकार के उत्तम वणोँ में से किसी एक वर्ण में
जन्म हुआ हो, बुद्धिमान हो, आचरण शुद्ध हो, कुशल व नम्र हो, वही इस पवित्र शास्त्र को पठन करने
का अधिकारी है, प्रात:काल वह गुरु की सेवा में उपस्थित होकर इस विषय का उपदेश देने के लिए
प्रार्थना करें।
वैद्य विद्यादान क्रम
रातस्य तस्य गुणत: सुपरीक्षितस्याप्यर्हत्समक्षमुपरोपितसद्वृत्तस्य।
देयं सदा भवति शास्त्रमिदं प्रधानं नानस्य देयमिति वैद्यविदो वदंति॥ 22॥
भावार्थ : गुरु को उचित है कि उस शिष्य का गुण, स्वभाव, कुल आदि की अच्छी तरह परीक्ष
सर्वप्रथम कर लेवें, उसको यदि अध्ययनार्थ योग्य समझों तो जिनेन्द्र भगवान् के समक्ष उसे अहसिां, सत्य
अचैर्यादि व्रतों को ग्रहण करावें, पश्चात् उस शिष्य को यह प्रधानभूत वैद्यशास्त्र का अध्ययन कराना
चाहिए, दूसरों को नहीं, इस प्रकार इसके रहस्य को जानने वाले कहते हैं।
विद्या प्राप्ति के साधन
आचार्यसाधनसहायनिवासवल्भा आरोग्यबुद्धिविनयोद्यमशास्त्ररागा:।
बाह्यांतरंगनिजसद्गुणसाधनानि शास्त्रार्थिनां सततमेवमुदाह्तानि॥ 23॥
भावार्थ : विद्याध्ययन करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बाह्य व अंतरX साधनों
की जरूरत है, अध्यापन कराने वाले गुरु , पुस्तक वगैरह, सहाध्यायी, रहने के लिए स्थान व भोजन,
ये सब बाह्य साधन हैं, आरोग्य, बुद्धि, विनय, प्रयत्न व विद्यानुराग, ये सब अंतरX साधन हैं, इन
साधनों से सद्गुण प्रकट होते हैं।