Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / स्वास्थ्यरक्षाणाधिकार:
4
ग्रन्थ रचना का उद्रेश्य
नैवातिवाक्यपटुतया न च काव्यदर्पा - ौैवान्यशास्त्रमदभंजनहेतुना वा।
किंतु स्वकीयतप इत्यवधार्य वर्य-माचार्यमार्गमधिगम्य विधास्यते तत्॥ 12॥
भावार्थ : अपने वाक्चातुर्य को दिखाने के लिए या काव्य के अभिमान से या दूसरे विद्वानों की
विद्वत्ता के मद को भंग करने के लिए मैं इसकी रचना नहीं कर रहा हूँ। परन्तु मैं ग्रन्थ रचना को एक
अपना तप समझाता हूँ। इसलिए पूर्वाचायोँ की सरणि को समझाकर इसका निरूपण किया जायेगा।
स्वाध्यायमाहुरपरे तपसां हि मूलं मन्ये च वैद्यवरवत्सलताप्रधानम्।
तस्मात्तपश्चरणमेव मया प्रयत्ना-दारमयते स्वपरसैख्यविधायि सम्यक्॥ 13॥
भावार्थ : महर्षिगण स्वाध्याय को तपश्चरण का मूल कहते हैं। वैद्यों के प्रति, वात्सल्य भाव
से ग्रन्थ रचना करना, इसको भी मैं प्रधान तपश्चरण मानता हँू। इसलिए समझाना चाहिए कि मेरे द्वारा
यह स्वपर कल्याणकारी तपश्चरण ही यत्न पूर्वक प्रारम्भ किया जाता है।
दुर्जन निन्दा
अत्रापि संति बहव: कुटिलस्वभावा दुर्दृष्टयो द्विरसना: कुमतिप्रयुक्ता:।
छिद्राभिलाषनिरता: परबाधकाश्च घोरोरगैरुपमिता: पुरुषाधमास्ते॥ 14॥
भावार्थ : लोक में सर्प महाभयंकर होते हैं, उनकी गति कुटिल हुआ करती है, उनकी दृष्टि
से ही मनुष्य को अपाय होता है, उन्हें दो जिह्वÔा होती है, सदा कुबुद्धि रहती है, सदा बिल में घुसने की
अभिलाषा में रहते हैं एवं दूसरों को बाधा पहुँचाते हैं, इसी प्रकार लोक में जो नीच मनुष्य हैं, वे भी
भयंकर हुआ करते हैं, उनका स्वभाव कुटिल रहता है, वे मिथ्यादृष्टि होकर चुगलखोर भी हुआ करते
हैं, सदा अरान के वशीभूत रहते हैं, दूसरों के दोष को ढूँढते रहते हैं एवं दूसरों को अपने कृत्यों से बाधा
पहुँचाते रहते हैं, इसलिए ऐसे नीच मनुष्य जहरीले सर्प के समान हैं।
केचित्पुन: स्वगृहमान्यगुणा: परेषां दुष्यंत्यशोषविदुषां न हि तत्र दोष:।
पापात्मनां प्रकृतिरेव परेष्वसूया - पैशुन्यवाक्परुषलक्षणलक्षितानाम्॥ 15॥
भावार्थ : कितने ही दुर्जन ऐसे रहते हैं कि जिनके गुण उनके घर के लोगों को ही पसंद रहते
हैं। बाहर उनकी कोई कीमत नहीं करता है। परन्तु वे स्वत: समस्त विद्वानों को दोष देते रहते हैं। मात्सर्य
करना, चुगलखोर होना, कठोर वचन बोलना आदि लक्षणों से युक्त पापियों का दूसरे सज्जानों के प्रति
ईष्र्याभाव रखकर उनकी निन्दा करना जन्मगत स्वभाव ही है। उससे विद्वानों का क्या बिगडता है?