Automatic reading that fixes the systematic errors of the legacy-font conversion. Some errors remain; quotations in records copy the raw text.
कल्याणकारके / अथ हिताहिताध्याय:
627
सकते हैं।
इस प्रकार यह वैद्यशास्त्रा तो आप्तोपदिष्ट है। अतएव आगम है एवं उसे अतींद्रिय पदाथोँ के विषय
होने के कारण अदृष्ट प्रमाण के नाम से कहा गया है। इसलिए यह शास्त्रा प्रमाण है,(हेतु) उसके कथन
करने वाले पुरुष (आप्त) प्रमाण होने से। वे भी इसे प्रमाण के रूप से कहते हैं। दूसरी बात यह वैद्यशास्त्रा
द्वितीय धर्मशास्त्रा ही है। अतएव प्रमाणभूत है। इसलिए यह आयुर्वेदशास्त्रा अपने पूर्वोपात्तकमोँ से उत्पन्न
महाव्याधियों को निर्मूलन करने के लिए प्रायश्चित के रूप में आचरित धर्मशास्त्रा है। कहा भी है-
बाह्यमयंतर क्रिया विशेषों से अपनी आत्मा को शुद्ध करना, मंद कषाय प्रधानी होकर उपवास करना, मैथुन
विरति, रसपरित्याग, खल, यूष, यवागू, उष्णोदक, कटु, तिक्त, कषाय, आम्ल, मधुरकाक आक्षमात्रा
सेवन, मन-वचन-काय का निरोध, स्नेह, छेदनादि क्रिया, महाकायक्लेश कर व्रतचर्यादि के आचरण
करने का उपदेश इस शास्त्रा में दिया गया है। यही धर्मोपदेश है। ऐसा भी कहा है कि जिनके शरीर पर
स्निग्धक्रिया, विरेचन, अनुबासन, आस्थापन, शिरोविरेचन, शिराविद्धन आदि क्रियाओं का प्रयोग किया
गया हो, उनको चाहिए कि वे क्रोध, श्रम, मैथुन, दिवस शयन, अधिक बोलना, वाहनारोहण, बहुत देर
तक एक स्थान में बैठे रहना, अधिक चलना, शीत का सेवन, अधिक धूप का सेवन, विरुद्ध माोजन, बार-
बार भोजन, शरीर के लिए अननुकूल भोजन, अजीर्ण आदि का वे परित्याग करें एवं एक ही स्थान में रहना
भी आवश्यक है इत्यादि विस्तार से आगे जाकर कहेंगे इस प्रकार (अन्यत्रा) कहा है।
इसी प्रकार कृत्या, विषोद्रिक, वराक्षसोत्थ क्रोध को प्रजाजन धर्म से नाश करते हैं एवं ऐसे क्रोध
से लोक में महोपसर्ग उत्पन्न होते हैं। उनके निवारण के लिए शांति, प्रायश्चित, मंगल जप, उपहार, दयादान
आदि शुभ प्रवृत्तियाँ करनी चाहिए। इसी प्रकार चरक में मी कहा गया है कि प्राणियों के प्राण के संवद्र्दन
करने से यथार्थ अहसिां होती है। पैतामह में भी कहा है। यथाकाल व्यायाम करना घृतपान.......... सर्व
प्राणियों के प्रति अद्रोह, से सब आगे के आयुष्य को संरक्षाण करने के लिए कारण होते हैं। इसी प्रकार
प्राणियों की सर्व क्रिया रूप प्रवृत्ति सुख के लिए हुआ करती है। सुख तो धर्म के बिना कभी प्राप्त नहीं
हो सकता है। अतएव सुरुा चाहने वाले बुद्धिमानों को सबसे पहले धर्म का अनुष्ठान करना चाहिए। इस
प्रकार विद्वानों ने कहा है एवं आगमों में मी उसी प्रकार का कथन है।
उज्जायिनी में पृषदान् नाम का राजा था, जिसने कि विनय को उल्लंघन कर व्यर्थ ही गोवध किया।
तदनंतर वह अविनय दुर्भूत होकर वह जब यहाँ से च्युत हो गया तो स्वर्ग में सूर्य होकर उत्पन्न हुआ। वहाँ
अनेक सुखों में मग्न हुआ। उसके बाद उस क्रूर ने नीचक्रियाप्रिय मनुष्यों में प्रत्यक्ष रूप से हसिां का प्रचार
किया। उसके बाद इस भूमंडल पर लोग इंद्रिय सुखों की इच्छा से यरा में पशु वगैरह की आहुति देते हैं।
इस क्रूर कर्म को जो मनुष्य छोडते नहीं हैं, उनको अनेक दोष प्राप्त होते हैं। दोषों से आत्मा का नाश होता
है। आत्मा के गुणों के या पुणय कर्म के अभाव में अनेक रोग जो कि अनेक प्रकार की पीडा से युक्त होते
है, प्राप्त होते हैं, ये रोग प्राणियों के पूर्व जन्मकृत दोषों से या पाप कमोँ से उत्पन्न होते हैं एवं अनेक प्रकार
की पीडा से युक्त उपसर्ग भी बढते हैं। तब महायश के धारक ब्रहादेव ने प्राणियों में शांति स्थापन के लिए